Trending News

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 का रिजल्ट जारी, 3.5 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, 3298 पदों के लिए हुई CBT परीक्षा का स्कोरकार्ड ऑनलाइन उपलब्ध ओटावा में भारत-कनाडा CEPA वार्ता का पांचवां दौर आज से होगा शुरू, 2026 तक डील फाइनल करने का लक्ष्य पंजाब जिला अदालतों में क्लर्क के 1,270 पदों पर भर्ती, 7 अक्टूबर से आवेदन शुरू महाराष्ट्र में SIR के खिलाफ याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में आज सुनवाई मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 का रिजल्ट जारी, 3.5 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, 3298 पदों के लिए हुई CBT परीक्षा का स्कोरकार्ड ऑनलाइन उपलब्ध ओटावा में भारत-कनाडा CEPA वार्ता का पांचवां दौर आज से होगा शुरू, 2026 तक डील फाइनल करने का लक्ष्य पंजाब जिला अदालतों में क्लर्क के 1,270 पदों पर भर्ती, 7 अक्टूबर से आवेदन शुरू महाराष्ट्र में SIR के खिलाफ याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में आज सुनवाई

21 से 28 अक्टूबर तक होंगे NAFSCOB बोर्ड के नामांकन

नेशनल फेडरेशन ऑफ स्टेट कोऑपरेटिव बैंक्स लिमिटेड (NAFSCOB) के नए बोर्ड के चुनाव की प्रक्रिया निर्णायक चरण में पहुंच गई है, रिटर्निंग ऑफिसर ने फेडरेशन के 21 सदस्यीय बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है

Published: 11:00am, 05 Oct 2026

नेशनल फेडरेशन ऑफ स्टेट कोऑपरेटिव बैंक्स लिमिटेड (NAFSCOB) के नए बोर्ड के चुनाव की प्रक्रिया निर्णायक चरण में पहुंच गई है। रिटर्निंग ऑफिसर ने फेडरेशन के 21 सदस्यीय बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है।

NAFSCOB के कुल 33 सदस्य राज्य सहकारी बैंकों में से 25 बैंकों और उनके नामित प्रतिनिधियों को प्रोविजनल वोटर लिस्ट में शामिल किया गया है। अरुणाचल प्रदेश, बिहार, जम्मू-कश्मीर, मणिपुर, नागालैंड, पुडुचेरी, सिक्किम और त्रिपुरा के राज्य सहकारी बैंक सूची में शामिल नहीं हैं।

कुछ बैंकों की अनुपस्थिति को चुनाव से जुड़े प्रक्रियात्मक और पात्रता मानकों से जोड़ा जा रहा है। त्रिपुरा स्टेट कोऑपरेटिव बैंक के मामले में प्रतिनिधि नामित करने संबंधी बोर्ड प्रस्ताव जमा नहीं होने के कारण उसका प्रतिनिधि सूची में नहीं है। मणिपुर स्टेट कोऑपरेटिव बैंक से जुड़े सदस्यता संबंधी लंबित मामलों और हाल की AGM में भागीदारी नहीं होने को भी संभावित कारण माना जा रहा है।

प्रोविजनल सूची में दिल्ली स्टेट कोऑपरेटिव बैंक से बिजेंद्र सिंह, गुजरात स्टेट कोऑपरेटिव बैंक से अजय पटेल, कर्नाटक स्टेट कोऑपरेटिव एपेक्स बैंक से के एन राजन्ना, महाराष्ट्र स्टेट कोऑपरेटिव बैंक से विद्याधर वामनराव अनास्कर और असम कोऑपरेटिव एपेक्स बैंक से बिश्वजीत फुकन सहित अन्य प्रतिनिधियों के नाम हैं।

प्रोविजनल वोटर लिस्ट पर 5 से 9 अक्टूबर तक आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी। आपत्तियों की जांच 12 से 16 अक्टूबर के बीच होगी और अंतिम मतदाता सूची 16 अक्टूबर को जारी की जाएगी। नामांकन 21 से 28 अक्टूबर तक होंगे। जरूरत पड़ने पर मतदान 5 नवंबर को कराया जाएगा।

नए बोर्ड के गठन के बाद पदाधिकारियों का चुनाव 17 नवंबर को गुप्त मतदान से होगा। पिछली NAFSCOB बोर्ड की अवधि 28 दिसंबर 2025 को समाप्त हो चुकी है, इसलिए यह चुनाव फेडरेशन की नई नेतृत्व संरचना के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Jitendra