सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और उपकप्तान तिलक वर्मा के तूफानी अर्द्धशतकों की बदौलत भारत की पुरुष क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को निशिन (जापान) में तनाव के कुछ क्षण गुजारने के बाद शनिवार को फाइनल में 19 रन से हरा कर स्वर्ण पदक पर कब्जा बरकरार रखा। हसन नवाज मात्र चार रन के निजी स्कोर पर अभिषेक शर्मा की गेंद पर वैभव सूर्यवंशी द्वारा टपकाए कैच का लाभ उठा कर भारत के तेज गेंदबाज शिवम दुबे की फाइनल की अंतिम गेंद पर धीमे बाउंसर पर विकेटकीपर संजू सैमसन को कैच थमा चार रन से शतक से चूक अकेले संघर्ष करने के बावजूद पाकिस्तान को हार से नहीं बचा पाए। पाकिस्तान को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। शिवम दुबे ने जैसे ही हसन नवाज को बोल्ड किया तो भारतीय क्रिकेट टीम ने फाइनल जीत स्वर्ण पदक अपने नाम किया तो एक बार फिर उसके खिलाड़ियों ने पाकिस्तान खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया।
भारतीय क्रिकेट टीम ने फाइनल जीतने के बाद तिरंगा लहरा कर अपनी इस स्वर्णिम जीत का जश्न मनाया। भारत की पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों ने लगातार दूसरे एशियाई खेलों में अपना स्वर्ण पदक बरकरार रखा। बेशक मैदान पर निशिन की धीमी पिच पर स्पिनरों की गेंद घूम रही थी लेकिन छोटे मैदान पर बल्लेबाजों ने बड़े स्ट्रोक खेल कर उन पर दबाव बनाया और खूब छक्के जड़े। भारत के बल्लेबाजों ने पारी में कुल 15 और पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने दस छक्के जड़े। भारत के टी 20 क्रिकेट के मुताबिक दे दनादन करने वाले ज्यादा बल्लेबाजों के साथ बाएं हाथ के अक्षर पटेल और दाएं हाथ के वाशिंगटन सुंदर के रूप में बेहतर नियंत्रण से गेंदबाजी करने वाले स्पिनर थे। भारतीय टीम में ऑलराउंडरों की भी भरमार थी लेकिन इस चक्कर में खालिस तेज गेंदबाज के रूप में उसके पास अकेले अनुभवी जसप्रीत बुमराह ही थे।
सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ((61 रन, 28 गेंद, सात छक्के, तीन चौके) और उपकप्तान तिलक वर्मा (अविजित 51, 22 गेंद, चार छक्के, तीन चौके) के अर्द्धशतकों की बदौलत भारत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 211 रन का पहाड़ का स्कोर खड़ा किया। भारत ने शुरू के दस ओवर में तीन विकेट पर 114 रन बनाए और 11 वें से 15 ओवर के बीच इशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर के विकेट गंवा पाकिस्तान स्पिनरों की घूमती गेंदों के खिलाफ मात्र 28 रन बनाए। भारत ने आखिरी के पांच ओवर में 62 रन बनाए और इकलौता विकेट शिवम दुबे (27 रन, 15 गेंद, दो छक्के, दो चौके) का खोया। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी (15 रन, 9 गेंद, 2 छक्के) के साथ 28 व और खुद आउट होने के साथ कप्तान श्रेयस अय्यर ((21 रन, 24 गेंद 2 चौके ) के साथ तीसरे विकेट के लिए 42 तथा उपकप्तान तिलक वर्मा व शिवम दुबे की छठे विकेट की 62 रन की तेज भागीदारियों ने भारत को 200 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। तेज गेंदबाज अहमद डैनियाल (2/43) और बाएं हाथ के स्पिनर अराफात मिनहास (2/25) पाकिस्तान के सबसे कामयाब गेंदबाज रहे। मिनहास ने अभिषेक शर्मा और इशान किशन को तथा डैनियाल ने संजू सैमसन (2 रन,4 गेंद) और शिवम दुबे को आउट किया। ऑफ स्पिनर सैम अयूब (1/47) ने वैभव सूर्यवंशी और लेग स्पिनर अबरार अहमद (1/29) ने श्रेयस अय्यर को आउट किया।
जवाब में बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल (2/29), ऑफ स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर(2/29) और तेज गेंदबाज शिवम दुबे(2/33) की गेंदबाजी इकाई में शानदार गेंदबाजी कर आपस में छह विकेट बांट कर हसन नवाज की 51 गेंदों पर सात छक्कों और पांच चौकों की मदद से 96 रन की पारी और सैम अयूब (29 रन,22 गेंद, एक छक्का, दो चौके) के साथ चौथे विकेट की 87 की भागीदारी के बावजूद पाकिस्तान को निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 192 रन पर रोक कर भारत को फाइनल जिता स्वर्ण पदक दिलाया।
इससे पहले अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज करने वाले वैभव सूर्यवंशी (15)ने तेज आगाज कर पाकिस्तान के लेग स्पिनर साद मसूद के ओवर में दो छक्के जड़ने के बाद सैम अयूब के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर रिवर्स स्वीप जमाने की कोशिश में विकेटकीपर उस्मान खान को कैच थमा दिया और भारत ने पहला विकेट 28 रन पर गंवाया। सैम अयूब ने भले ही दूसे ओवर में वैभव सूर्यवंशी का विकेट चटकाया लेकिन इसमें अभिषेक ने एक छक्के व दो चौकों सहित 15 रन बना कर भारत को तीसरे ओवर में भारत का स्कोर एक विकेट पर 43 रन पर पहुंचाया। ऑफ स्पिनर साद मसूद के पहले ओवर में सर्यवंशी ने दो छक्के और अभिषेक शर्मा ने एक छक्का और एक चौका जड़ा और भारत ने 24 रन बनाए। मध्यम तेज गेंदबाज अहमद डैनियाल के पहले और पारी के चौथे ओवर की दूसरी गेंद को लॉन्ग ऑन के उपर से उड़ा छक्का जड़ भारत के स्कोर को 3.2 में एक विकेट पर 50 रन पर पहुंचाया और संजू सैमसन (2) के इसी ओवर की पांचवीं शॉर्ट गेंद को पुल करने की कोशिश में मिडऑन पर अराफत मिनहास को कैच थमा दिया और भारत ने दूसरा विकेट 51 रन पर खो दिया।
अभिषेक ने पारी के पांचवें व लेग स्पिनर अबरार आलम के पहले ओवर की पहली गेंद को फॉरवर्ड स्कवॉयर लेग के उपर से उड़ा कर पर छक्का उड़ाने के बाद अहमद डैनियाल के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर को एक फिर फॉरवर्ड स्कवायर लेग के उपर से उड़ा अपना पांचवां छक्का जड़ा और इसी ओवर की आखिरी गेंद पद अपना छठा छक्का जड़ 20गेंदों पर छह छक्कों और दो चौकों की मदद से अपना अर्द्धशतक पूरा किया। डैनियाल के इस ओवर में भारत ने 18 रन बनाए और छह ओवर के पहले बल्लेबाजी पॉवर् प्ले में दो विकेट खोकर 81 रन बना। अभिषेक शर्मा (61 रन, 28 गेंद, सात छक्के, तीन चौके) बाएं हाथ के स्पिनर अराफत मिनहास की चौथी गेंद पर अपनी पारी का सातवां छक्का जड़ने के बाद अगली गेंद को फिर उड़ाने गए अैर फ्लाइट से मात खा गए और विकेटकीपर उस्मान खान ने उन्हें स्टंप कर दिया और भारत ने तीसरा विकेट आठवें ओवर में 93 रन पर खो दिया। लेग स्पिनर अबरार अहमद के दूसरे और पारी के नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान श्रेयस अय्यर ने कवर के उपर से ड्राइव कर चौका जड़ भारत के स्कोर को दो विकेट पर 103 पर पहुंचाया।
बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर सूफयान मुकीम के पहले और पारी के दसवें ओवर में इशान किशन और श्रेयस अय्यर ने एक एक चौका जड़ और इसमें 11 बने। इशान किशन (20 रन, 18 गेंद, 3 चौके) की अराफत मिनहास की तेजी सी घूमी गेंद को पुश करने की कोशिश में गेंद की लाइन चूके और बोल्ड हो गए और भारत ने चौथा विकेट 14 वें ओवर की पहली गेंद पर 128 पर खो दिया। कप्तान श्रेयस अय्यर (21 रन, 24 गेंद 2 चौके ) ने पारी के 15 वें ओवर में लेग स्पिनर अबरार अहमद के तीसरे ओवर की पहली गेंद को फील्डर के उपर से उड़ाने की कोशिश में पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान को कैच थमा बैठे और भारत ने पांचवां विकेट 133 रन पर खो दिया। भारत ने 11 वें से 15 ओवर के बीच इशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर के विकेट गंवाए और स्पिनरों की घूमती गेंदों के खिलाफ मात्र 28 रनबनाए। भारत ने 16.4 ओवर में पांच विकेट पर 150 रन बनाए और 150 वां रन अबरार अहमद की वाइड गेंद पर आया। अबरार के चौथे व आखिरी व पारी के 17 ओवर में भारत ने दो चौकों सहित 12 रन बनाए। तिलक वर्मा ने पारी के 18 वें व बाएं हाथ के लेग स्पिनर सूफियान मुकीम के तीसरे ओवर में दो छक्के व एक चौका जड़ा और इसमें 18 रन बने और भारत ने पांच विकेट पर 172 रन बनाए।
सैम अयूब के आखिरी और पारी के अंतिम पूर्व ओवर की शुरू की दो गेंदों पर शिवम दुबे ने दो छक्के व एक चौका और तिलक वर्मा ने एक चौका जड़ा और इसमें बने 23 रन से भारत पांच विकेट पर 195 रन पर पहुंच गया। शिवम दुबे (27 रन, 15 गेंद, दो छक्के, दो चौके) पारी के अंतिम व अहमद डैनियाल की पहली गेंद धीमे बाउंसर को पुल करने गए डीप मिडविकेट पर माज सदाकत को कैच थमा बैठे भारत ने छठा विकेट आखिरी ओवर में खोया। नए बल्लेबाज अक्षर पटेल पे पहली गेंद पर एक रन लिया और अगली पर तिलक वर्मा ने छक्का जड़ भारत को 200 के पार पहुंचाने के बाद अगली गेंद पर एक और छक्का जड़ा और अगली गेंद पर दो रन दौड़ कर 21 गेंद खेल कर चार छक्कों और तीन चौकों की मदद से अपना अर्द्धशतक पूरा किया।
भारत के पहाड़ के से स्कोर के जवाब में ऑफ स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर के पहले और पारी के चौथे ओवर की चौथी की ऑफ स्टंप से लेग की ओर घूमती गेंद पर कप्तान साहिबजादा (10 रन, 11 गेंद, एक चौका) ने स्लॉग स्वीप करने की कोशिश में डीप मिडविकेट पर अक्षर पटेल को कैच थमा दिया और पाकिस्तान ने पहला विकेट मात्र 33 रन पर खो दिया। बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर के दूसरे और पारी के पांचवें ओवर की पाचवीं कोण बनाती गेंद को विकेटकीपर बल्लेबाज उस्मान खान (3 रन, 6 गेंद) ने एड़ाने की कोशिश की लेकिन शिवम दुबे ने मिडविकेट पर उनका कैच लपका लिया और पाकिस्तान ने तीसरा विकेट 36 रन पर खो दिया। माज सदाकत (23 रन, 18 गेंद, तीन चौके) ने अक्षर पटेल की गेंद को हवा में स्वीप करने की कोशिश की औद डीप बैकवर्ड स्क्वॉवायर लेग पर वाशिंगटन सुंदर ने अच्छा पूर्वानुमान लगाते हुए बढ़िया कैच लपक पाकिस्तान का स्कोर सातवें ओवर में तीन विकेट पर 39 कर दिया। हसन नवाज (4 रन, 8 गेंद) ने बाएं हाथ के स्पिनर अभिषेक शर्मा की गेंद को लेग साइड पर उड़ाने की कोशिश की लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने पारी के नौवें उनका आसान सा कैच टपका दिया तब पाकिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 52 रन था। सैम अयूब (29) पारी के 15वें और तेज गेंदबाज शिवम दुबे की पहली ही गेंद को उड़ाने गए और स्कवॉयर लेग पर वाशिंगटन सुंदर ने गजब का कैच लपका और पाकिस्तान ने चौथा विकेट 126 पर खो दिया।
हसन नवाज ने दूसरे छोर से विकेट गिरने के बावजूद बल्ला भांजना जारी रखा लेकिन बदुल समद(9 रन, 9 गेंद, एक छ्क्का) ने वाशिंगटन सुंदर की गेंद को बाउंड्री के बाहर पहुंचाने के फेर में लॉन्ग ऑन पर तिलक वर्मा को पारी के 18 वें ओवर में कैच थमा दिया और पाकिस्तान ने पांचवां विकेट 162 पर खोया। शिवम दुबे ने अपने तीसरे और फाइनल के 20 वें व अंतिम ओवर की अंतिम गेंद धीमे बाउंसर को हसन नवाज (96) को विकेटकीपर सैमसन के हाथों कैच करा पाकिस्तान को छह विकेट पर 192 रन पर रोक भारत को फाइनल जिता दिया।


