Trending News

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका: कमर्शियल LPG सिलिंडर ₹62.50 महंगा, दिल्ली में दाम ₹2,810 के पार यूपी में बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, NCR में प्रदूषण 35% घटाने का लक्ष्य एशियन गेम्स 2026 में भारतीय नाविकों मनु फ्रांसिस-प्रिंस नोबल ने 49er सेलिंग में जीता सिल्वर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025 के नियुक्ति पत्र जारी करने और वितरण पर अंतरिम रोक लगा दी है UPSC के 100 साल पूरे, भारत मंडपम में शताब्दी समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका: कमर्शियल LPG सिलिंडर ₹62.50 महंगा, दिल्ली में दाम ₹2,810 के पार यूपी में बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, NCR में प्रदूषण 35% घटाने का लक्ष्य एशियन गेम्स 2026 में भारतीय नाविकों मनु फ्रांसिस-प्रिंस नोबल ने 49er सेलिंग में जीता सिल्वर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025 के नियुक्ति पत्र जारी करने और वितरण पर अंतरिम रोक लगा दी है UPSC के 100 साल पूरे, भारत मंडपम में शताब्दी समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी

अभिषेक के आखिरी मिनट के गोल से भारतीय पुरुष हॉकी टीम पाक पर रोमांचक जीत से एशियाई खेलों के फाइनल में

तेज तर्रार स्ट्राइकर अभिषेक नैन के आखिरी मिनट में दागे सबसे अहम गोल की बदौलत मौजूदा चैंपियन भारत ने तीन गोल की बढ़त के गंवाने के बाद चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को काकामिगहारा में 20वें एशियाई खेलों में सांस रोक देने वाले बेहद रोमांचक पुरुष हॉकी सेमीफाइनल में बृहस्पतिवार को 4-3 से हरा दिया। अभिषेक के इस अहम गोल से भारत ने लगातार दूसरी बार फाइनल में स्थान बना एशियाई खेलों में हॉकी स्वर्ण पदक बरकरार रखने की आस बरकरार रखी।

तेज तर्रार स्ट्राइकर अभिषेक नैन के आखिरी मिनट में दागे सबसे अहम गोल की बदौलत मौजूदा चैंपियन भारत ने तीन गोल की बढ़त के गंवाने के बाद चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को काकामिगहारा में 20वें एशियाई खेलों में सांस रोक देने वाले बेहद रोमांचक पुरुष हॉकी सेमीफाइनल में बृहस्पतिवार को 4-3 से हरा दिया। अभिषेक के इस अहम गोल से भारत ने लगातार दूसरी बार फाइनल में स्थान बना एशियाई खेलों में हॉकी स्वर्ण पदक बरकरार रखने की आस बरकरार रखी। भारत ने पाकिस्तान पर जीत के साथ उस पर एक दशक से जारी दबदबा भी बरकरार रखा। दूसरी ओर, भारतीय महिला हॉकी टीम अब शुक्रवार को चीन से फाइनल जीत 1982 के बाद फिर एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने की आस में उतरेगी।

भारत ने पाकिस्तान पर इसी साल एफआईएच प्रो लीग के पहले मैच में इसी तरह पसीना बहाकर 4-3 से जीत दर्ज की थी, जबकि अगले ही मैच में उसे 7-1से शिकस्त दे दी थी। कप्तान हरमनप्रीत सिंह और स्ट्राइकर अभिषेक के दो-दो गोल से भारत ने पाकिस्तान को एम्सतलवीन (नीदरलैंड) में एफआईएच विश्व कप 2026 में पूल मैच में 5-3 से शिकस्त दी थी। जबकि हरमनप्रीत सिंह के हैट्रिक सहित चार गोल से भारत ने हांगजू में 2023 के पिछले एशियाई खेलों में पाकिस्तान को पूल मैच में 10-2 से करारी शिकस्त दी थी।

बृहस्पतिवार को जब लगा कि यह सेमीफाइनल शूटआउट में खिंच जाएगा, तभी ठीक 50 सेकंड के बाकी रहते अभिषेक नैन दाएं से गेंद को ले डी में पहुंचे और तेज फ्लिक किया। गेंद पाकिस्तान के फुलबैक सूफियान खान की स्टिक से टकरा कर जैसे ही गोल में पहुंची तो पूरी भारतीय टीम ने राहत की सांस ली। भारत के लिए पहले क्वॉर्टर में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो और तीसरे में सुखजीत सिंह ने एक एक गोल किया। पाकिस्तान के लिए अबू महमूद, हन्नान शाहिद और वहीद अशरफ राणा ने एक एक गोल किया।

भारत ने विश्वास के साथ सेमीफाइनल में आगाज किया और पहले क्वॉर्टर में पाकिस्तान को उसके ही हाफ में रहने को मजबूत कर दिया। खेल के रुख के उलट पाकिस्तान के मुहम्मद अम्माद ने तेज शॉट डी के भीतर पहुंच लगाया लेकिन के गोलरक्षक सूरज करकेरा ने उनके हमले को भांप कर इसे रोक लिया। भारत को लगातार तीन पेनल्टी कॉनर मिले और इस पर भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह के ड्रैग फ्लिक को पाकिस्तान के गोलरक्षक अली रजा ने रोका। कप्तान ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत ने पांचवें पेनल्टी कॉर्नर पर तेज ड्रैग फ़्लिक से गोल कर अंतत: आक्रामक अंदाज में आगाज करने वाले भारत को पांचवें मिनट में गोल 1-0 से आगे कर दिया। विवेक सागर प्रसाद के चतुराई से पास पर दिलप्रीत सिंह ने अगले ही मिनट बाएं से गेंद को डी में पहुंच रिवर्स हिट जमा गेंद गोल में डाली, लेकिन पाकिस्तान के रेफरल पर भारत का यह गोल खारिज कर दिया गया। सुखजीत सिंह को गलत ढंग से रोकने पर मिले मैच के सातवें पेनल्टी कॉर्नर पर कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 12 वें मिनट मैच का अपना दूसरा गोल कर भारत को 2-0 से आगे कर दिया। भारत की मध्यपंक्ति में विवेक सागर प्रसाद और रक्षापंक्ति में सुमित और खुद कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पाकिस्तान के स्ट्राइकर को अपनी डी में आने से रोका।

पाकिस्तान को पहले क्वॉर्टर में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस पर सूफियान खान के ड्रैग फ्लिकर को भारत के रशर अमित रोहिदास ने रोकने की कोशिश लेकिन गेंद उनके पैर पर लगी और पाकिस्तान को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन सूफियान का फ्लिक लक्ष्य से बहुत दूर रहा। कप्तान हरमनप्रीत सिंह के पेनल्टी कानॅर्र पर ड्रैग फ्लिक से दो गोल की बदौलत भारत पहला क्वॉर्टर के खत्म होने पर 2-0 से आगे।  भारत को पहले क्वॉर्टर में सात पेनल्टी कॉर्नर मिले और इसमें दो को गोल में बदला जबकि पाकिस्तान को तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले तीनों को भारत की रक्षापंक्ति ने रोक कर बेकार किया।सुखजीत सिंह ने  शिलानंद लाकरा के बेहतरीन पास पर दूसरे क्वॉर्टर के आठवें मिनट में बढ़िया मैदानी गोल कर भारत को 3-0से आगे कर दिया। पाकिस्तान को दूसरा क्वॉर्टर खत्म होने से ठीक पहले मिले छठे पेनल्टी पर अबू महमूद ने तेज फ्लिक किया गेंद भारत के गोलरक्षक मोहित के पैड से लगकर गोल में चल गई। भारत हाफ टाइम तक 3-1 से आगे था।

पाकिस्तान के अम्माद बट को 38वें मिनट में पीला कार्ड दिखाकर पांच मिनट के लिए मैदान से बाहर भेजा गया। भारत को इस दौरान अपनी बढ़त बढ़ाने का मौका मिला लेकिन अभिषेक के शॉट पर गेद गोलस्तंभ को टकरा कर बाहर निकल गई। पाकिस्तान ने  भारत की रक्षापंक्ति की गलतियों को भुनाने हुए दूसरे और तीसरे क्वार्टर के बीच तीन गोल कर तीन तीन की बराबरी पा ली। भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी ही नहीं किसी भी मैच में सबसे बड़ी चुनौती खेल कौशल से ज्यादा भावनाओं पर काबू रखने की होती है। बृहस्पतिवार को सेमीफाइनल में तीसरे क्वॉर्टर के अधबीच जर्मनप्रीत सिंह से पाकिस्तान के खिलाड़ी की कहासुनी पर अंपायर ने भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पाकिस्तान के कप्तान अबू को भुला कर मामला शांत करने को कहा। बस इससे ही भारत की रक्षापंक्ति ने अपनी एकाग्रता खोई और पाकिस्तान ने दाएं से हमला और तीसरा क्वॉर्टर खत्म होने से ठीक पहले हन्नान शाहिद ने दाएं से मिली गेंद को भारत की डी में ची भगदड़ में गोल में डाल स्कोर 2-3 कर दिया। वहीद अशरफ राणा ने चौथे व आखिरी क्वॉर्टर के चौथे मिनट में दाएं से डी के भीतर मिली गेंद पर डी में मखखी भगदड़ में गेंद को गोल में डाल कर पाकिस्तान को तीन तीन की बराबरी क्या दिलाई की भारतीय टीम अचानक एकदम बिखरी नजर आई। तब भारत ने भारत ने मोहित की जगह वापस गोलरक्षक सूरज करकेरा को मैदान में भेजा।

पाकिस्तान को मैच के 54वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन अमित रोहिदास ने इसे रोक बेकार किया। खेल खत्म होने से दो मिनट पहले मनप्रीत सिंह ने अच्छा बचाव कर भारत पर आया खतरा टाला। भारत को एक मिनट के बाकी रहते पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन पाकिस्तान के रेफरल पर यह फैसला पलट कर भारत को फ्री हिट दी गई। खेल खत्म होने से महज 50 सेकंड पहले अभिषेक नैन ने जैसे ही गेंद को ले डी में तेज पुश से गोल कर भारत को 4-3 से जीत दिला फाइनल में पहुंचा तो पूरी टीम खुशी से झूम उठी।

YuvaSahakar Team

Recent Post