Trending News

एशियन गेम्स: भारत को एक और गोल्ड, कंपाउंड मिक्स्ड टीम के निशानेबाजों ने साउथ कोरिया को हराया एशियन गेम्स: महिला तीरंदाज टीम ने चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीता भारतीय चेस ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख को FIDE एक्सीलेंस अवॉर्ड्स बेस्ट फीमेल चेस प्लेयर मिला 10वीं-12वीं पास के लिए असम राइफल्स में भर्ती, 354 पदों पर आवेदन शुरू झारखंड पारा टीचर के 7299 पदों पर आवेदन शुरू एशियन गेम्स: भारत को एक और गोल्ड, कंपाउंड मिक्स्ड टीम के निशानेबाजों ने साउथ कोरिया को हराया एशियन गेम्स: महिला तीरंदाज टीम ने चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीता भारतीय चेस ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख को FIDE एक्सीलेंस अवॉर्ड्स बेस्ट फीमेल चेस प्लेयर मिला 10वीं-12वीं पास के लिए असम राइफल्स में भर्ती, 354 पदों पर आवेदन शुरू झारखंड पारा टीचर के 7299 पदों पर आवेदन शुरू

सारस्वत को-ऑपरेटिव बैंक के नए चेयरमैन बने समीर कुमार बनर्जी

देश के सबसे बड़े अर्बन को-ऑपरेटिव बैंकों में शामिल सारस्वत को-ऑपरेटिव बैंक में नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। समीर कुमार बनर्जी को बैंक का नया चेयरमैन निर्विरोध चुना गया है।

Published: 11:07am, 30 Sep 2026

देश के सबसे बड़े अर्बन कोऑपरेटिव बैंकों में शामिल सारस्वत को-ऑपरेटिव बैंक में नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। समीर कुमार बनर्जी को बैंक का नया चेयरमैन निर्विरोध चुना गया है। वे निवर्तमान चेयरमैन गौतम ठाकुर का स्थान लेंगे। वहीं किशोर गुरुदास मसुरकर को बैंक का नया वाइस चेयरमैन निर्विरोध चुना गया है। दोनों नियुक्तियों को सहकारिता मंत्रालय के अंतर्गत कोऑपरेटिव इलेक्शन अथॉरिटी की मंजूरी मिल गई है।

गौतम ठाकुर के कार्यकाल के दौरान सारस्वत बैंक के कारोबार में 70,000 करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हुई, जिसे बैंक की विकास यात्रा का महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है। वर्तमान में बैंक का कुल बिजनेस 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।

नए चेयरमैन समीर कुमार बनर्जी करीब पांच दशकों से सारस्वत बैंक से जुड़े हुए हैं। वे इससे पहले बैंक के वाइस-चेयरमैन थे। उन्होंने बीएससी ऑनर्स के साथ DBM, LL.M. और F.I.I.B.F. जैसी योग्यताएं हासिल की हैं। बैंक में अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रशासन, ऑडिट, लीगल, ट्रेजरी, ऑपरेशंस, अकाउंट्स, मार्केटिंग और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट जैसे महत्वपूर्ण विभागों में जिम्मेदारी संभाली है।

बनर्जी वर्ष 2002 से 2017 तक सारस्वत बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर भी रहे। वर्तमान में वे बोर्ड की एग्जीक्यूटिव एंड एचआर कमेटी के चेयरमैन और क्रेडिट कमेटी के सदस्य हैं।

वाइस-चेयरमैन चुने गए किशोर गुरुदास मसुरकर ने मुंबई विश्वविद्यालय से बायोकेमिस्ट्री में एमएससी और एडमिनिस्ट्रेटिव मैनेजमेंट में डिप्लोमा किया है। वे रिसर्च आधारित फार्मास्यूटिकल समूह Entod International Group के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, जो विशेष रूप से नेत्र संबंधी उत्पादों के क्षेत्र में काम करता है। सारस्वत को-ऑपरेटिव बैंक के 19 सदस्यीय निदेशक मंडल का चुनाव भी निर्विरोध संपन्न हुआ।

Jitendra