Trending News

यूपी में MLC और राज्यसभा चुनाव के लिए आज से होगा नामांकन Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड भारतीय वायुसेना का 'कन्याकुमारी से कारगिल' साइकिल अभियान शुरू SBI में 207 स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख बढ़कर 5 अक्टूबर हुई IMD अलर्ट: 8 घंटों के अंदर 22 राज्यों में तूफानी आंधी-बारिश का अलर्ट, 75 की रफ्तार से हवा यूपी में MLC और राज्यसभा चुनाव के लिए आज से होगा नामांकन Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड भारतीय वायुसेना का 'कन्याकुमारी से कारगिल' साइकिल अभियान शुरू SBI में 207 स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख बढ़कर 5 अक्टूबर हुई IMD अलर्ट: 8 घंटों के अंदर 22 राज्यों में तूफानी आंधी-बारिश का अलर्ट, 75 की रफ्तार से हवा

हिमाचल हाईकोर्ट में 15 पदों पर भर्ती, 27 अक्टूबर तक करें आवेदन

ग्रुप-डी पदों के लिए उम्मीदवारों को 1:3 के अनुपात में मूल्यांकन और दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा

Published: 13:02pm, 29 Sep 2026

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। विज्ञापन संख्या HC-Advt./2026 (3) के तहत लाइब्रेरियन, चपरासी, माली और कुक-कम-अटेंडेंट के कुल 15 पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 27 अक्टूबर 2026 की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम समय-सीमा भी यही है।

भर्ती विज्ञापन 19 सितंबर 2026 को जारी किया गया था। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी। कुल 15 पदों में लाइब्रेरियन का एक पद ग्रुप-सी का है। वहीं चपरासी के आठ, माली के दो और कुक-कम-अटेंडेंट के चार पद ग्रुप-डी के हैं।

लाइब्रेरियन पद के लिए उम्मीदवार के पास स्नातक के साथ लाइब्रेरी साइंस में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, लाइब्रेरी साइंस में स्नातक डिग्री या लाइब्रेरी साइंस में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। साथ ही संबंधित क्षेत्र में कम से कम तीन वर्ष का अनुभव जरूरी है। इस पद पर चयन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से होगा। वेतन लेवल-09 के तहत 35,600 रुपये से 1,12,800 रुपये तक है।

चपरासी पद के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। माली के लिए 10वीं के साथ बागवानी आदि में तीन वर्ष का अनुभव और कुक-कम-अटेंडेंट के लिए 10वीं के साथ सरकारी उपक्रम या प्रतिष्ठित होटल में खाना पकाने का तीन वर्ष का अनुभव आवश्यक है। कुक-कम-अटेंडेंट पद पर स्थानीय परंपराओं और बोलियों से परिचित उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

ग्रुप-डी पदों के लिए उम्मीदवारों को 1:3 के अनुपात में मूल्यांकन और दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। अंतिम मेरिट में शैक्षणिक योग्यता के लिए 85 और दस्तावेज मूल्यांकन के लिए 15 अंक निर्धारित हैं। इन पदों का वेतन लेवल-01 में 18,000 से 56,900 रुपये तक है।

अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों की आयु 18 से 45 वर्ष होनी चाहिए। हिमाचल प्रदेश की आरक्षित श्रेणियों और राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष है। आवेदन शुल्क अनारक्षित वर्ग के लिए 450 रुपये और हिमाचल प्रदेश की आरक्षित श्रेणियों के लिए 300 रुपये है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा और जमा शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

उम्मीदवार आधिकारिक भर्ती पोर्टल hphcrecruitment.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले विज्ञापन और पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ना जरूरी है। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 27 अक्टूबर 2026 रात 11:59 बजे है।

YuvaSahakar Desk