Trending News

यूपी में MLC और राज्यसभा चुनाव के लिए आज से होगा नामांकन Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड भारतीय वायुसेना का 'कन्याकुमारी से कारगिल' साइकिल अभियान शुरू SBI में 207 स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख बढ़कर 5 अक्टूबर हुई IMD अलर्ट: 8 घंटों के अंदर 22 राज्यों में तूफानी आंधी-बारिश का अलर्ट, 75 की रफ्तार से हवा यूपी में MLC और राज्यसभा चुनाव के लिए आज से होगा नामांकन Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड भारतीय वायुसेना का 'कन्याकुमारी से कारगिल' साइकिल अभियान शुरू SBI में 207 स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख बढ़कर 5 अक्टूबर हुई IMD अलर्ट: 8 घंटों के अंदर 22 राज्यों में तूफानी आंधी-बारिश का अलर्ट, 75 की रफ्तार से हवा

बिहार में लाइब्रेरियन बनने का मौका, 1 अक्टूबर से आवेदन शुरु

पात्रता परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट यानी CBT मोड में आयोजित की जाएगी

Published: 11:27am, 29 Sep 2026

बिहार के सरकारी स्कूलों में लाइब्रेरियन बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 यानी Bihar Librarian Eligibility Test (LET) 2026 की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस परीक्षा के माध्यम से राज्य के प्लस-टू और हाई स्कूलों में लंबे समय से खाली पड़े पुस्तकालयाध्यक्ष के पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ होगा। Bihar School Librarian Eligibility Test 2026 के माध्यम से राज्य में करीब 5,800 पदों पर भर्ती की जाएगी

BSEB के अनुसार, परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 21 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के लिए बोर्ड ने sletregistration.cbrt.co.in पोर्टल निर्धारित किया है। इस परीक्षा में केवल बिहार के स्थायी निवासी ही आवेदन कर सकेंगे। दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों को आवेदन करने की अनुमति नहीं होगी।

लंबे समय बाद परीक्षा आयोजित किए जाने के कारण अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की विशेष छूट दी गई है। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्तें अधिसूचना में दिए गए नियमों के अनुसार लागू होंगी।

पात्रता परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट यानी CBT मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए 150 मिनट यानी ढाई घंटे का समय मिलेगा। परीक्षा में गलत उत्तर देने पर निगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।

परीक्षा में लाइब्रेरी साइंस से 100 प्रश्न और सामान्य ज्ञान से 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस तरह लाइब्रेरी साइंस के 100 अंक और सामान्य ज्ञान के 50 अंक होंगे। परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन में कम से कम 45 प्रतिशत अंक होने चाहिए। एससी, एसटी, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को निर्धारित नियमों के अनुसार 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके साथ ही मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लाइब्रेरी साइंस में स्नातक डिग्री यानी BLIS या BLib होना अनिवार्य है।

परीक्षा में क्वालिफाइंग मार्क्स भी वर्ग के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 50 प्रतिशत यानी 150 में से 75 अंक हासिल करने होंगे। पिछड़ा वर्ग के लिए न्यूनतम 45.5 प्रतिशत, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 42.5 प्रतिशत और एससी/एसटी वर्ग के लिए 40 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं। महिला और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए भी न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं।

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 960 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 760 रुपये निर्धारित किया गया है।

इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद निर्धारित पोर्टल पर जाकर आवेदन करें और फॉर्म भरने से पहले BSEB की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना में पात्रता, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न और अन्य नियमों को ध्यान से पढ़ लें।

YuvaSahakar Desk