Trending News

एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड, शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने मारी बाजी बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनाव आयोग के खिलाफ दो याचिका, SIR पर रोक लगाने की मांग एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओ और ट्रांसजेंडर के लिए DURGA ई-ऑटो स्कीम को मंजूरी दी रक्षा मंत्रालय ने 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन की डील की एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड, शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने मारी बाजी बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनाव आयोग के खिलाफ दो याचिका, SIR पर रोक लगाने की मांग एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओ और ट्रांसजेंडर के लिए DURGA ई-ऑटो स्कीम को मंजूरी दी रक्षा मंत्रालय ने 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन की डील की

बिहार सरकार ने सहकारी क्षेत्र को नई गति देने की तैयारी तेज की

बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने  सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर बिहार राज्य सहकारी नीति, 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारियों का जायजा लिया।

Minister Ram Kripal Yadav Directs Timely Rollout of New Cooperative Policy


Published: 12:23pm, 25 Sep 2026

बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर बिहार राज्य सहकारी नीति, 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारियों का जायजा लिया। बैठक के दौरान मंत्री ने नई सहकारी नीति से जुड़े विभिन्न प्रावधानों, विभागीय तैयारियों और अब तक की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि राज्य में सहकारी संस्थाओं को मजबूत बनाने और नीति के उद्देश्यों को जमीन पर उतारने के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

बैठक में सहकारी संस्थाओं की भूमिका बढ़ाने, सदस्यों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने और स्थानीय स्तर पर सहकारिता के माध्यम से आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। विभाग की ओर से नीति के प्रावधानों को चरणबद्ध तरीके से लागू करने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी गई।

मंत्री राम कृपाल यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नीति के क्रियान्वयन में सभी संबंधित इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने और नीति के लाभ सहकारी संस्थाओं तथा उनके सदस्यों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। नई सहकारी नीति के माध्यम से बिहार सरकार राज्य में सहकारिता क्षेत्र को अधिक संगठित और प्रभावी बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

Jitendra