Trending News

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू से अमित शाह तक ने दी बधाई UPSSSC ने आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए UPSC NDA-2 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी PM मोदी ने यशोभूमि में SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन द्वारका एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने 4 मजदूरों को रौंदा- दो की मौत भारत ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल पर विंडफॉल टैक्स घटाया पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू से अमित शाह तक ने दी बधाई UPSSSC ने आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए UPSC NDA-2 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी PM मोदी ने यशोभूमि में SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन द्वारका एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने 4 मजदूरों को रौंदा- दो की मौत भारत ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल पर विंडफॉल टैक्स घटाया

उत्कृष्ट शोध के लिए मिलेगा प्रोफेसर आर. श्रीनिवासन पुरस्कार, 6 अक्टूबर तक नामांकन

कम तापमान भौतिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय शोध करने वाले भारतीय वैज्ञानिकों के लिए सम्मान पाने का अवसर है

Scientists Can Apply for Prof. R. Srinivasan Award by October 6, 2026


Published: 09:00am, 17 Sep 2026

कम तापमान भौतिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय शोध करने वाले भारतीय वैज्ञानिकों के लिए सम्मान पाने का अवसर है। यूजीसी-डीएई वैज्ञानिक अनुसंधान संघ, इंदौर ने प्रोफेसर आर. श्रीनिवासन पुरस्कार के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं। यह वार्षिक पुरस्कार प्रयोगात्मक कम तापमान भौतिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है। पुरस्कार के लिए वही शोध कार्य मान्य होगा जो भारत में किया गया हो। चयनित वैज्ञानिक को प्रशस्ति पत्र के साथ 20,000 रुपये की नकद राशि दी जाएगी।

पात्र वैज्ञानिकों के लिए नामांकन भेजने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर 2026 तय की गई है। एक बार भेजा गया नामांकन दो साल तक मान्य रहेगा। इस अवधि के दौरान उपलब्धियों और अन्य जरूरी जानकारियों को अपडेट भी किया जा सकेगा।

नामांकन के साथ उम्मीदवार का विस्तृत जीवन-वृत्त, कम तापमान भौतिकी के क्षेत्र में किए गए प्रमुख योगदान का विवरण और संदर्भ के लिए 10 महत्वपूर्ण शोध प्रकाशनों की जानकारी देनी होगी। इसके अलावा पांच संदर्भदाताओं के नाम भी देने होंगे। नामांकन के लिए कोई आयु सीमा नहीं रखी गई है।

नामांकन ईमेल के माध्यम से rsaward@csr.res.in पर भेजा जा सकता है। ईमेल के विषय में “Nomination for RS award लिखना होगा। पुरस्कार विजेता का चयन संस्थान के निदेशक की ओर से गठित विशेषज्ञ समिति करेगी।

यह पुरस्कार प्रोफेसर आर. श्रीनिवासन के वैज्ञानिक योगदान की स्मृति में शुरू किया गया था। उन्होंने IIT मद्रास में कम तापमान प्रयोगशाला और अनुसंधान सुविधाओं के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। IIT मद्रास के अनुसार उन्होंने देश में कम तापमान अनुसंधान सुविधाओं को आगे बढ़ाने में भी योगदान दिया।

यह पुरस्कार युवा और अनुभवी शोधकर्ताओं के लिए अपने वैज्ञानिक कार्य को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण मंच भी है।

UGC की हालिया सूचना में भी ₹20,000 पुरस्कार राशि और 6 अक्टूबर 2026 की अंतिम तिथि की पुष्टि की गई है।

Jitendra