Trending News

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू से अमित शाह तक ने दी बधाई UPSSSC ने आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए UPSC NDA-2 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी PM मोदी ने यशोभूमि में SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन द्वारका एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने 4 मजदूरों को रौंदा- दो की मौत भारत ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल पर विंडफॉल टैक्स घटाया पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू से अमित शाह तक ने दी बधाई UPSSSC ने आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए UPSC NDA-2 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी PM मोदी ने यशोभूमि में SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन द्वारका एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने 4 मजदूरों को रौंदा- दो की मौत भारत ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल पर विंडफॉल टैक्स घटाया

UPSC ESE 2027 का नोटिफिकेशन आज होगा जारी, 6 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए

Published: 08:30am, 17 Sep 2026

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) आज 16 सितंबर 2026 को इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जामिनेशन (ESE) 2027 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करेगा। इंजीनियरिंग सेवाओं में करियर बनाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर विस्तृत अधिसूचना देख सकेंगे।

यूपीएससी के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार ESE 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू होगी और 6 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 31 जनवरी 2027 को किया जाएगा।

प्रारंभिक परीक्षा दो सत्रों में होगी। पहला पेपर सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित होगा, जबकि दूसरा पेपर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। परीक्षा कुल 500 अंकों की होगी, जिसमें पेपर-1 200 अंकों का होगा और इसमें जनरल स्टडीज तथा इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड से प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर-2 300 अंकों का होगा और यह अभ्यर्थी की इंजीनियरिंग शाखा पर आधारित रहेगा।

इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के पात्र अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। साथ ही उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इंजीनियरिंग की डिग्री होना अनिवार्य है। आयु और शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी जाएगी।

आवेदन शुल्क की बात करें तो वर्ष 2025 की अधिसूचना के अनुसार सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 200 रुपये था, जबकि महिला, एससी, एसटी और PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई थी। वर्ष 2027 के लिए अंतिम शुल्क संबंधी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद स्पष्ट होगी।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और पात्रता, आवश्यक दस्तावेज तथा आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी सभी शर्तों की पुष्टि कर लें।

YuvaSahakar Desk