Trending News

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू से अमित शाह तक ने दी बधाई UPSSSC ने आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए UPSC NDA-2 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी PM मोदी ने यशोभूमि में SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन द्वारका एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने 4 मजदूरों को रौंदा- दो की मौत भारत ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल पर विंडफॉल टैक्स घटाया पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू से अमित शाह तक ने दी बधाई UPSSSC ने आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए UPSC NDA-2 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी PM मोदी ने यशोभूमि में SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन द्वारका एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने 4 मजदूरों को रौंदा- दो की मौत भारत ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल पर विंडफॉल टैक्स घटाया

3 अक्टूबर से खुलेंगे IIT मद्रास AI Studio के आवेदन

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास यानी IIT मद्रास का वाधवानी स्कूल ऑफ डेटा साइंस एंड एआई जल्द ही AI Studio शुरू करने जा रहा है

IIT Madras AI Studio Applications to Open on October 3


Published: 08:00am, 17 Sep 2026

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास यानी IIT मद्रास का वाधवानी स्कूल ऑफ डेटा साइंस एंड एआई जल्द ही AI Studio शुरू करने जा रहा है। इसका उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और डेटा साइंस से जुड़े शोध और शुरुआती विचारों को सफल स्टार्टअप तथा कंपनियों में बदलने में मदद करना है।

AI Studio के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। इसमें IIT मद्रास और वाधवानी स्कूल के शोधकर्ताओं के साथ अन्य शिक्षण संस्थानों के अकादमिक संस्थापक और बाहरी उद्यमी भी आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए उनके पास AI, ML या डेटा साइंस से संबंधित नया आइडिया या शुरुआती स्तर का उद्यम होना चाहिए।

शुरुआत में आवेदकों को प्रशिक्षण और बूटकैंप में शामिल किया जाएगा। इसके बाद चुनिंदा टीमों को छह महीने के विशेष विकास और मूल्यांकन कार्यक्रम में जगह मिलेगी। जिन स्टार्टअप की प्रगति अच्छी होगी और जो संस्थागत फंडिंग की ओर बढ़ रहे होंगे, उनके लिए कार्यक्रम को तीन महीने तक बढ़ाया जा सकेगा।

चयनित संस्थापकों को सीड फंडिंग, क्लाउड और कंप्यूटिंग क्रेडिट, रिसर्च लैब, डेटा संसाधन, विशेषज्ञ मार्गदर्शन और उद्यमिता प्रशिक्षण जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

IIT मद्रास का कहना है कि उसका मौजूदा डीप-टेक इनक्यूबेशन नेटवर्क सैकड़ों स्टार्टअप को सहयोग दे चुका है। इन स्टार्टअप का संयुक्त मूल्यांकन करीब 8 अरब डॉलर है और इनके जरिए 11,000 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार पैदा हुए हैं। AI Studio हर साल दो समूहों में नए उद्यमियों को अवसर देगा।

Jitendra