Trending News

तीरंदाजी विश्व कप 2026 में धीरज बोम्मादेवरा ने जीता स्वर्ण भारत पहली बार वर्ल्ड सर्कुलर इकोनॉमी फोरम (WCEF) 2026 की मेजबानी करेगा नेपाल को 18 घंटे बिजली सप्लाई करेगा भारत, फ्लड डैमेज के बाद फैसला किशाऊ बांध पर दिल्ली में 6 राज्यों के बीच MoU केदारनाथ यात्रा लगातार तीसरे दिन बंद, 500 तीर्थयात्री फंसे तीरंदाजी विश्व कप 2026 में धीरज बोम्मादेवरा ने जीता स्वर्ण भारत पहली बार वर्ल्ड सर्कुलर इकोनॉमी फोरम (WCEF) 2026 की मेजबानी करेगा नेपाल को 18 घंटे बिजली सप्लाई करेगा भारत, फ्लड डैमेज के बाद फैसला किशाऊ बांध पर दिल्ली में 6 राज्यों के बीच MoU केदारनाथ यात्रा लगातार तीसरे दिन बंद, 500 तीर्थयात्री फंसे

अमेरिकी कॉलेजों में बढ़ा किराये की मां का ट्रेंड, बच्चों की देखभाल पर लाखों खर्च

अमेरिका के बड़े कॉलेजों में इन दिनों एक नया और अनोखा ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, आर्थिक रूप से संपन्न परिवार हॉस्टल या कैंपस में रहने वाले अपने बच्चों की देखभाल के लिए स्थानीय महिलाओं की सेवाएं ले रहे हैं

Parents Pay Up to $1,600 a Year for Campus Mom Services in America


Published: 12:01pm, 15 Sep 2026

अमेरिका के बड़े कॉलेजों में इन दिनों एक नया और अनोखा ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। आर्थिक रूप से संपन्न परिवार हॉस्टल या कैंपस में रहने वाले अपने बच्चों की देखभाल के लिए स्थानीय महिलाओं की सेवाएं ले रहे हैं। इन्हें अनौपचारिक रूप से ‘कैंपस मॉम’ या ‘किराये की मां’ कहा जा रहा है।

माइंडीनोज, बामा मामा और कैंपस मॉम जैसी कंपनियां कॉलेज छात्रों के लिए अलग-अलग पैकेज दे रही हैं। इन सेवाओं का सालाना खर्च करीब 525 डॉलर से 1,600 डॉलर तक है। भारतीय मुद्रा में यह लगभग 50 हजार रुपये से 1.5 लाख रुपये तक बैठता है।

इन सेवाओं के तहत स्थानीय महिलाएं जरूरत पड़ने पर छात्रों के कपड़े धुलवाने, कमरे की सफाई कराने, दवाइयां पहुंचाने और डॉक्टर या अस्पताल तक साथ जाने का काम करती हैं। जन्मदिन पर कमरे की सजावट, कुकीज या आइसक्रीम भेजने जैसी सुविधाएं भी इसमें शामिल हैं। कई मामलों में यदि छात्र लंबे समय तक घर फोन नहीं करता तो ये महिलाएं उसके कमरे तक जाकर स्थिति की जानकारी माता-पिता को देती हैं।

वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी से शुरू हुई ऐसी सेवाएं अब UCLA, नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा सहित कई बड़े कॉलेज परिसरों तक पहुंच चुकी हैं।

हालांकि इस ट्रेंड को लेकर विशेषज्ञ चिंता भी जता रहे हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिल्वेनिया की समाजशास्त्री डॉ. एनेट लारेउ का मानना है कि जरूरत से ज्यादा देखभाल छात्रों में आत्मनिर्भरता विकसित होने से रोक सकती है। वहीं प्रोफेसर लैरी नेल्सन के अनुसार कपड़े धोने और सफाई जैसे बुनियादी काम भी दूसरों से करवाना युवाओं के व्यावहारिक विकास को प्रभावित कर सकता है।

सेवा देने वाली कंपनियों का कहना है कि यह केवल सुविधा नहीं बल्कि दूर रहने वाले माता-पिता को भावनात्मक भरोसा देने का भी एक जरिया बन गया है।

Jitendra