Trending News

तीरंदाजी विश्व कप 2026 में धीरज बोम्मादेवरा ने जीता स्वर्ण भारत पहली बार वर्ल्ड सर्कुलर इकोनॉमी फोरम (WCEF) 2026 की मेजबानी करेगा नेपाल को 18 घंटे बिजली सप्लाई करेगा भारत, फ्लड डैमेज के बाद फैसला किशाऊ बांध पर दिल्ली में 6 राज्यों के बीच MoU केदारनाथ यात्रा लगातार तीसरे दिन बंद, 500 तीर्थयात्री फंसे तीरंदाजी विश्व कप 2026 में धीरज बोम्मादेवरा ने जीता स्वर्ण भारत पहली बार वर्ल्ड सर्कुलर इकोनॉमी फोरम (WCEF) 2026 की मेजबानी करेगा नेपाल को 18 घंटे बिजली सप्लाई करेगा भारत, फ्लड डैमेज के बाद फैसला किशाऊ बांध पर दिल्ली में 6 राज्यों के बीच MoU केदारनाथ यात्रा लगातार तीसरे दिन बंद, 500 तीर्थयात्री फंसे

CTET 2026 की नई तारीख घोषित, 12 और 13 दिसंबर को होगी परीक्षा

CBSE ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद CTET सितंबर 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया भी दोबारा खोली थी

CBSE Revises CTET 2026 Schedule, Exam City Details to Be Released 15 Days Before Test


Published: 10:38am, 15 Sep 2026

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी CTET 2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE ने CTET सितंबर 2026 परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है। अब परीक्षा 12 और 13 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा 6 सितंबर को प्रस्तावित थी लेकिन बाद में इसे स्थगित कर दिया गया था।

CBSE के अनुसार उम्मीदवारों को परीक्षा शहर और परीक्षा तिथि की जानकारी परीक्षा से लगभग 15 दिन पहले उपलब्ध कराई जाएगी। अभ्यर्थी यह जानकारी आधिकारिक CTET पोर्टल पर देख सकेंगे। इसके अनुसार एग्जाम सिटी की सूचना 27 या 28 नवंबर के आसपास जारी हो सकती है। परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी वाले एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग दो दिन पहले जारी किए जाएंगे। ऐसे में एडमिट कार्ड 10 दिसंबर के आसपास उपलब्ध होने की संभावना है।

CBSE ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद CTET सितंबर 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया भी दोबारा खोली थी। कोर्ट ने कहा था कि पात्र शिक्षकों को निर्धारित शिक्षक पात्रता परीक्षा की योग्यता हासिल करने के लिए उचित और पर्याप्त अवसर मिलना चाहिए।

CTET में दो पेपर होते हैं। पेपर-1 कक्षा 1 से 5 तक शिक्षक बनने वाले उम्मीदवारों के लिए होता है जबकि पेपर-2 कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए आयोजित किया जाता है।

परीक्षा में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 150 में कम से कम 90 अंक यानी 60 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता मानदंड में छूट का प्रावधान रहता है।

CTET पास करने वाले उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय सहित विभिन्न केंद्रीय स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि CTET क्वालिफाई करना नौकरी की गारंटी नहीं है। उम्मीदवारों को संबंधित भर्ती की अन्य पात्रता शर्तों और चयन प्रक्रिया को भी पूरा करना होगा।

Jitendra