भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) जोधपुर ने पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप प्रोग्राम 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पीएचडी पूरी कर चुके और आगे रिसर्च जारी रखने के इच्छुक योग्य शोधकर्ता इस फेलोशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 80,000 रुपये प्रति माह का स्टाइपेंड दिया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है।
कौन कर सकता है आवेदन?
फेलोशिप के लिए संबंधित विषय या क्षेत्र में पीएचडी पूरी कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, पात्रता की शर्तें संबंधित रिसर्च एरिया या पद के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संस्थान की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपनी पात्रता और आवश्यक शर्तों की जांच करनी होगी।
80,000 रुपये मिलेगा मासिक स्टाइपेंड
चयनित शोधकर्ताओं को हर महीने 80,000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा। इस फेलोशिप के जरिए शोधकर्ताओं को IIT जोधपुर में अपने रिसर्च कार्य को आगे बढ़ाने और संस्थान में शोध का अनुभव हासिल करने का अवसर मिलेगा।
ऐसे करें आवेदन
योग्य उम्मीदवार IIT जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले फेलोशिप से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना जरूरी है। उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता, पीएचडी और शोध से जुड़े आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने चाहिए। आवेदन और विस्तृत पात्रता संबंधी जानकारी के लिए IIT जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।


