Trending News

नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1,365 पहुंचा, 5,326 लोग अब भी लापता यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1936 पदों पर भर्ती शुरू, NET-JRF और PhD वालों के लिए बड़ा मौका पीएम मोदी गुजरात में 35200 करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट शुरू किये दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में 5वीं गिरफ्तारी, काशगंज से पकड़ा गया लेबर कांट्रेक्टर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे ब्रिटेन ने भारत की कार्बन क्रेडिट योजना को मंजूरी दी नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1,365 पहुंचा, 5,326 लोग अब भी लापता यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1936 पदों पर भर्ती शुरू, NET-JRF और PhD वालों के लिए बड़ा मौका पीएम मोदी गुजरात में 35200 करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट शुरू किये दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में 5वीं गिरफ्तारी, काशगंज से पकड़ा गया लेबर कांट्रेक्टर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे ब्रिटेन ने भारत की कार्बन क्रेडिट योजना को मंजूरी दी

RRB पैरामेडिकल के 560 पदों पर निकली भर्ती, 15 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन

आरआरबी के अनुसार, भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है

Published: 09:37am, 09 Sep 2026

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पैरामेडिकल कैटेगरी के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 560 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। पैरामेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह सुनहरा अवसर माना जा रहा है।

आरआरबी के अनुसार, भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

चयन प्रक्रिया में सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन होगा और अंत में मेडिकल परीक्षण के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद निर्धारित भर्ती लिंक पर क्लिक कर मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करनी होगी। आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करने और आवेदन शुल्क जमा करने के बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

YuvaSahakar Desk