Trending News

ब्रिक्स समिट के चलते 11 सितंबर को दिल्ली के सरकारी कार्यालयों में रहेगी छुट्टी पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO दिल्ली SIR: दो दिन में 5.34 लाख दावे-आपत्तियां दर्ज, 4 नवंबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट नेपाल बाढ़: अब तक 1252 लोगों की मौत, 4875 लापता; 12 हजार लोग बचाए गए केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, 7 सितंबर से ऑनलाइन बुकिंग दिल्ली में ब्रिक्स समिट के कारण 11 सितंबर को छुट्टी घोषित की गई ब्रिक्स समिट के चलते 11 सितंबर को दिल्ली के सरकारी कार्यालयों में रहेगी छुट्टी पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO दिल्ली SIR: दो दिन में 5.34 लाख दावे-आपत्तियां दर्ज, 4 नवंबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट नेपाल बाढ़: अब तक 1252 लोगों की मौत, 4875 लापता; 12 हजार लोग बचाए गए केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, 7 सितंबर से ऑनलाइन बुकिंग दिल्ली में ब्रिक्स समिट के कारण 11 सितंबर को छुट्टी घोषित की गई

सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर सख्ती ,कोर्ट ने दखल से किया इनकार

उत्तर प्रदेश और राजस्थान के सरकारी स्कूलों में पत्रकारों, यूट्यूबर्स, सोशल मीडिया यूजर्स और अन्य बाहरी लोगों के प्रवेश तथा फोटो-वीडियोग्राफी पर लगाई गई पाबंदियों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया

Supreme Court Declines to Hear Plea Against Restrictions on Entry and Filming in Government Schools


Published: 12:16pm, 03 Sep 2026

उत्तर प्रदेश और राजस्थान के सरकारी स्कूलों में पत्रकारों, यूट्यूबर्स, सोशल मीडिया यूजर्स और अन्य बाहरी लोगों के प्रवेश तथा फोटो-वीडियोग्राफी पर लगाई गई पाबंदियों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया। जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ ने कहा कि वह संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत दायर इस याचिका पर विचार करने की इच्छुक नहीं है।

याचिका में राजस्थान के सेकेंडरी एजुकेशन डायरेक्टर के 16 अगस्त 2026 के सर्कुलर को चुनौती दी गई थी। इसके तहत सरकारी स्कूलों में प्रवेश, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, इंटरव्यू, ऑडियो रिकॉर्डिंग और लाइव-स्ट्रीमिंग के लिए प्रिंसिपल की पूर्व लिखित अनुमति जरूरी की गई है।

उत्तर प्रदेश में अयोध्या के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 19 अगस्त को आदेश जारी कर बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के बाहरी लोगों, यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया से जुड़े व्यक्तियों के स्कूलों में प्रवेश तथा फोटो-वीडियो बनाने पर रोक लगाई थी। याचिका के अनुसार आजमगढ़, बलिया, बस्ती, बलरामपुर, शामली और आगरा में भी ऐसे निर्देश जारी किए गए।

याचिकाकर्ता ने कहा कि बच्चों की निजता और सुरक्षा जरूरी है, लेकिन इसकी आड़ में स्कूल भवन, कक्षाओं, शौचालय, पेयजल, बिजली, मिड-डे मील और अन्य बुनियादी सुविधाओं की स्थिति का जनहित में दस्तावेजीकरण नहीं रोका जाना चाहिए। याचिका में इन आदेशों को रद्द करने और किसी भी प्रतिबंध को तर्कसंगत तथा आनुपातिक रखने की मांग की गई थी।

Jitendra