Trending News

BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक

हिमाचल के 150 सरकारी CBSE स्कूलों में अब दिन में तीन बार दर्ज होगी छात्रों और शिक्षकों की हाजिरी

मुख्यमंत्री ने बताया कि इन सीबीएसई सरकारी स्कूलों में अब तक करीब 1,200 शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है

Published: 09:00am, 03 Sep 2026

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के 150 सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति दिन में तीन बार दर्ज करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा सत्र के बाद शिक्षा विभाग के साथ हुई बैठक में इस नई व्यवस्था को लागू करने के निर्देश दिए।

नई प्रणाली के तहत छात्रों और शिक्षकों की हाजिरी सुबह स्कूल पहुंचने पर, दोपहर के भोजन अवकाश के दौरान और स्कूल से छुट्टी के समय दर्ज की जाएगी। सरकार का कहना है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य स्कूलों में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना और शैक्षणिक गतिविधियों की प्रभावी निगरानी करना है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इन सीबीएसई सरकारी स्कूलों में अब तक करीब 1,200 शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है, जबकि आने वाले महीनों में और शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उनके घर के पास गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दे रही है।

स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने अतिरिक्त 80 करोड़ रुपये देने का भी फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि नई उपस्थिति प्रणाली का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए और स्कूलों की सुविधाओं व दैनिक कार्यप्रणाली में लगातार सुधार किया जाए।

बैठक में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, महाधिवक्ता अनूप रत्न, शिक्षा सचिव राकेश कंवर सहित शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

YuvaSahakar Desk