Trending News

जंक फूड पर चेतावनी लेबल को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को 2 हफ्ते का अल्टीमेटम नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी नेपाल बाढ़ में 800 विदेशियों समेत लगभग 1500 लोग लापता, राहत और बचाव कार्य जारी UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी जंक फूड पर चेतावनी लेबल को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को 2 हफ्ते का अल्टीमेटम नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी नेपाल बाढ़ में 800 विदेशियों समेत लगभग 1500 लोग लापता, राहत और बचाव कार्य जारी UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी

Hockey Wcup 2026: भारत के सामने मजबूत बेल्जियम को सातवें-आठवें स्थान के मैच में रोकने की मुश्किल चुनौती

भारत को यदि इस विश्व कप में अपना अभियान जीत के साथ खत्म करना है तो उसे बेल्जियम के सबसे भरोसे ऑलराउंडर टॉम बून, आर्थर स्लूवर, आर्थर वान डोरेन के कब्जे से गेंद को दूर रखना होगा। साथ ही भारत को कोशिश करनी होगी कि वह बेल्जियम को पेनल्टी कॉर्नर कम से कम दे। बेल्जियम के पास बतौर टॉम बून के साथ बतौर ड्रैग फ्लिकर थिबाउ स्टोबोरेक्स, रोमन दुवीकोत, अलेक्जेंडर हैंड्रिक्स व कप्तान ऑर्थर वान डोरेन के रूप में एक नहीं कई विकल्प हैं।

Published: 14:55pm, 27 Aug 2026

वावर (बेल्जियम)।
दुनिया के बेहतरीन ड्रैग फ्लिकर कप्तान हरमनप्रीत सिंह सबसे ज्यादा छह गोल करने के बावजूद भारत को और ऑलराउंडर टॉम बून सबसे ज्यादा पांच करने गोल कर मेजबान बेल्जियम को अपने घर में 16वें पुरुष हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल में स्थान दिलाने में नाकाम रहे। अब भारत और बेल्जियम सातवें-आठवें स्थान के लिए यहां बेलफियूज हॉकी एरिना, वावर ,बेल्जियम में शुक्रवार को आमने-सामने होंगे। बेल्जियम इस विश्व कप में पहले चरण में अपने पांच में से इकलौता मैच पूल बी में शीर्ष पर रही जर्मनी से एक गोल से हारी,  जबकि उसने दो मैच जीते और पूल में दूसरे स्थान पर रह दूसरे चरण में पूल एफ में दोनों मैच ड्रॉ खेले।

भारत इसके उलट अपने पांच में से मात्र दो मैच जीत पाया और तीन मैच हारा। बावजूद इसके भारत के चीफ कोच क्रेग फुल्टन और बेल्जियम के कोच शेन मैकलियॉड की अपनी रणनीति बूढ़े शेरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसे करने को लेकर जरूर सवाल उठे। हालांकि मैकलियाड के मार्गदर्शन में बेल्जियम ने करीब एक दशक में बेहतर प्रदर्शन किया है। भारत के सामने अब शुक्रवार को सातवें -आठवें स्थान के मैच में मजबूत मेजबान बेल्जियम को रोकने की मुश्किल चुनौती है। मेजबान बेल्जियम का अपने से ज्यादा जूझते भारत के खिलाफ पलड़ा भारी दिखाई देता है। भारत और बेल्जियम दोनों के लिए जीत के साथ अपना अभियान खत्म करने की कोशिश करेंगे और ऐसे में दोनों के बीच कड़ा संघर्ष दिख सकता है। भारत को बेल्जियम के खिलाफ अपना अभियान जीत के साथ खत्म करना है तो  उसकी अग्रिम पंक्ति में अभिषेक, सुखजीत सिंह, मनदीप सिंह, शिलानंद लाकरा को मैदानी गोल के मौकों को भुनाने के साथ पेनल्टी कॉर्नर भी बनाने होंगे, जिसे उसके कप्तान ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह गोल में बदल सकें।

भारत को यदि इस विश्व कप में अपना अभियान जीत के साथ खत्म करना है तो उसे बेल्जियम के सबसे भरोसे ऑलराउंडर टॉम बून, आर्थर स्लूवर, आर्थर वान डोरेन के कब्जे से गेंद को दूर रखना होगा। साथ ही भारत को कोशिश करनी होगी कि वह बेल्जियम को पेनल्टी कॉर्नर कम से कम दे। बेल्जियम के पास बतौर टॉम बून के साथ बतौर ड्रैग फ्लिकर थिबाउ स्टोबोरेक्स, रोमन दुवीकोत, अलेक्जेंडर हैंड्रिक्स व कप्तान ऑर्थर वान डोरेन के रूप में एक नहीं कई विकल्प हैं। भारत की मध्यपंक्ति में खास तौर पर मनप्रीत सिंह और अग्रिम पंक्ति में मनदीप सिंह के साथ फुलबैक और पेनल्टी कॉर्नर पर बतौर रशर अमित रोहिदास की भूमिका बेहद अहम होगी। बेल्जियम जवाबी हमले बोलने के साथ पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करना भी खूब जानती है।

भारत अब मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह और अमित रोहिदास जैसे बूढ़े शेरों को ढोता दिखाई दे रहा है। ठीक उसी तरह नीदरलैंड की आर्थर स्लूवर, कप्तान आर्थर वॉन डोरेन, अलेक्जेंडर हेंड्रिक्स, विक्टर वेगनेज के साथ बुढ़ाते गोलरक्षक विंसेंट जैसे बुढ़ाते खिलाड़ियों पर निर्भर इस विश्व कप में साथ दिखाई दे रही है। बेल्जियम के बु़ढ़ाते खिलाड़ियों में अपवाद स्वरूप हालांकि सबसे बढ़िया प्रदर्शन उसके लिए सबसे ज्यादा पांच गोल टॉम बून ने किया। बेल्जियम ने अब तक अपने पांच मैचों में कुल दस गोल किए और आठ गोल खाए हैं। भारत ने पांच में 14 गोल किए और 16 गोल खाए हैं। बेल्जियम का गोल अंतर +2 और भारत का -2 है। भारत के लिए 14 गोल में छह कप्तान हरमनप्रीत सिंह और संजय ने एक पेनल्टी कॉर्नर पर किया जबकि अभिषेक नैन और सुखजीत सिंह ने दो दो व दिलप्रीत सिंह ने एक मैदानी गोल किया जबकि हार्दिक सिंह ने दो पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदला। वहीं बेल्जियम के लिए लिए बून ने तीन मैदानी और दो गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए जबकि थिबाउ स्टोबोरेक्स, रोमन दुवीकोत, अलेक्जेंडर हैंड्रिक्स व कप्तान ऑर्थर वान डोरेन ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला जबकि नेल्सन ओनाना ने एक मैदानी गोल किया है।

भारत पूल डी में पहले चरण में मात्र वेल्स को 3-1 और पाकिस्तान पर 5-3 से जीत दर्ज कर पाया और बढ़त लेने के बाद इंग्लैंड से 2-4 हार दूसरे स्थान पर रहने के बाद दूसरे चरण में पूल ई में मेजबान नीदरलैंड से 1-3 से और अर्जेंटीना से 3-5 से हारने सहित कुल तीन हार के साथ सेमीफाइनल की होड़ से बाहर हो गया। वहीं  बेल्जियम पूल बी में मात्र एक मैच जर्मनी से  0-1से हारी और फ्रांस को 3-2 और मलयेशिया को 5-3 से हरा दूसरे स्थान पर रहने के बाद दूसरे चरण में पूल एफ में ऑस्ट्रेलिया और स्पेन से अपने मैच समान रूप से एक एक से ड्रॉ खेल कर आखिरी स्थान पर रही।

मध्यपंक्ति में बूढ़े शेरमनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह और अमित रोहिदास, जर्मनप्रीत सिंह के साथ सबसे कमजोर कड़ी साबित हुए गोलरक्षक सूरज करकेरा और मोहित एचएस के प्रदर्शन पर जरूर सवाल खड़े हुए हैं। भारत सातवां स्थान ही पा ले तो उसकी बड़ी  उपलब्धि होगी क्योंकि बेल्जियम को उसके घर में हराना वाकई मुश्किल दिखाई देता है। बड़ा सवाल यह रहेगा कि भारत के कोच फुल्टन मध्यपंक्ति में एक मैच में नीलकांत शर्मा, विवेक सागर प्रसाद, तीसरे में यशदीप सिवाच में बेल्जियम के खिलाफ किसे उतारेंगे। भारत की अग्रिम पंक्ति को मध्यपंक्ति में जिस तरह से मनप्रीत सिंह से जिस तरह आक्रमण और रक्षण दोनों की मदद करने की जरूरत थी इसे करते कतई नहीं दिखे। मध्यपंक्ति भारत की यही कड़ी सबसे कमजोर साबित हुई। भारत की रक्षापंक्ति में सुमित, संजय और पूरी तरह फिट होने के लिए जूझने के बावजूद  हरमनप्रीत सिंह पूरी शिद्दत से खेले।

जीत के लिए हमारी रक्षापंक्ति को चौकस रहना होगा : फुल्टन

भारत के चीफ कोच क्रेग फुल्टन ने कहा, ‘हम अपने नजरिए से देखेंगे और इसमें ऐसा अच्छा प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेंगे जिस परहम  गर्व कर सके। बेशक हम  विश्व कप में अपने अभियान का समापन मजबूत बेल्जियम के खिलाफ जीत से कर सातवें स्थान पर रह कर करना चाहेंगे। बेल्जियम के पास तेज आक्रमण और मजबूत रक्षण है। बेल्जियम की टीम सेट पीस पर भरोसा करती है और उसके पास स्ट्रक्चर  से खेलने वाले खिलाड़ी हैं। हमें नियोजित हमले बोलने की कोशिश करेंगे। हमें बेल्जियम के खिलाफ जीतना है तो हमारी रक्षापंक्ति को पूरी तरह चौकस रहना होगा। बेल्जियम को अपने घर में खेलने का उसी तरह लाभ मिलेगा, जैसा कि हमें भारत में अपने घर में भुवनेश्वर और राउरकेला में खेलते हुए मिलता है।
शुक्रवार का मैच : भारत बनाम बेल्जियम (भारतीय समयानुसार रात पौने दस बजे)।

YuvaSahakar Team