Trending News

NTA ने UGC NET विवाद पर 50 से अधिक कर्मचारी हटाए, 3 हफ्ते बाद री-एग्जाम भारत-थाईलैंड की संयुक्त सैन्य अभ्यास आज से होगा शुरू, 31 अगस्त तक चलेगा EPFO आज लाइव पेंशन सेशन आयोजित करेगा भारत आज नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स (BRICS) पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा पुडुचेरी में 18 से 30 अगस्त तक ‘हेरिटेज ऑफ एजुकेशन’ थीम पर हेरिटेज फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया को अब वार्षिक कैलेंडर के तहत किया जाएगा समयबद्ध, योगी सरकार का फैसला NTA ने UGC NET विवाद पर 50 से अधिक कर्मचारी हटाए, 3 हफ्ते बाद री-एग्जाम भारत-थाईलैंड की संयुक्त सैन्य अभ्यास आज से होगा शुरू, 31 अगस्त तक चलेगा EPFO आज लाइव पेंशन सेशन आयोजित करेगा भारत आज नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स (BRICS) पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा पुडुचेरी में 18 से 30 अगस्त तक ‘हेरिटेज ऑफ एजुकेशन’ थीम पर हेरिटेज फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया को अब वार्षिक कैलेंडर के तहत किया जाएगा समयबद्ध, योगी सरकार का फैसला

BHEL में 530 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती शुरू, 12 सितंबर तक करें आवेदन

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL), तिरुचिरापल्ली ने अप्रेंटिस भर्ती 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है, भर्ती के तहत ग्रेजुएट अप्रेंटिस, टेक्नीशियन अप्रेंटिस और ट्रेड अप्रेंटिस के कुल 530 पद भरे जाएंगे

BHEL Tiruchirappalli Opens Applications for 530 Graduate, Technician and Trade Apprentice Posts


Published: 11:11am, 18 Aug 2026

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL), तिरुचिरापल्ली ने अप्रेंटिस भर्ती 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। भर्ती के तहत ग्रेजुएट अप्रेंटिस, टेक्नीशियन अप्रेंटिस और ट्रेड अप्रेंटिस के कुल 530 पद भरे जाएंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 12 सितंबर 2026 रात 11:45 बजे है। चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग BHEL तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु में दी जाएगी।

कुल पदों में 90 ग्रेजुएट अप्रेंटिस, 60 टेक्नीशियन अप्रेंटिस और 380 ट्रेड अप्रेंटिस के पद शामिल हैं। ग्रेजुएट और टेक्नीशियन श्रेणी में मैकेनिकल, सिविल, कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल सहित विभिन्न इंजीनियरिंग विषयों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ट्रेड अप्रेंटिस में फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, मशीनिस्ट और COPA सहित कई ट्रेड शामिल हैं।

ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए संबंधित विषय में डिग्री, टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए डिप्लोमा और ट्रेड अप्रेंटिस के लिए संबंधित ट्रेड में ITI आवश्यक है। योग्यता 2022 से 2026 के बीच पूरी हुई होनी चाहिए। 1 अगस्त 2026 को उम्मीदवार की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

चयन शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट से किया जाएगा। ग्रेजुएट अप्रेंटिस को 12,300 रुपये, टेक्नीशियन को 10,900 रुपये और ट्रेड अप्रेंटिस को 10,560 से 11,040 रुपये मासिक स्टाइपेंड मिलेगा। भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

Jitendra