Trending News

स्वतंत्रता दिवस 2026: पुलिस समेत विभिन्न सेवाओं के 1057 कर्मियों को वीरता व सेवा पदक चमोली टनल हादसा: अभी भी सुरंग में फंसे 3 मजदूर, 19 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी नोएडा में शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, एक शख्स की मौत मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले तीन घंटे भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया खेल मंत्रालय ने टेबल टेनिस फेडरेशन को सस्पेंड किया प.बंगाल में TMC के अप्रूव किए सभी OBC सर्टिफिकेट रद्द स्वतंत्रता दिवस 2026: पुलिस समेत विभिन्न सेवाओं के 1057 कर्मियों को वीरता व सेवा पदक चमोली टनल हादसा: अभी भी सुरंग में फंसे 3 मजदूर, 19 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी नोएडा में शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, एक शख्स की मौत मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले तीन घंटे भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया खेल मंत्रालय ने टेबल टेनिस फेडरेशन को सस्पेंड किया प.बंगाल में TMC के अप्रूव किए सभी OBC सर्टिफिकेट रद्द

IGNOU में चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम छात्रों के लिए 9 एक वर्षीय मास्टर डिग्री प्रोग्राम, 16 अगस्त तक आवेदन

विश्वविद्यालय ने बताया कि प्रवेश की पुष्टि होने के बाद पात्र विद्यार्थी भारत सरकार की छात्रवृत्ति के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल माध्यम से आवेदन कर सकते हैं

Published: 12:37pm, 14 Aug 2026

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम (FYUP) पूरा करने वाले विद्यार्थियों के लिए नौ एक वर्षीय मास्टर डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। ये कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप तैयार किए गए हैं और स्नातकों को कम अवधि में स्नातकोत्तर शिक्षा पूरी करने का अवसर प्रदान करते हैं।

इच्छुक और पात्र विद्यार्थी 16 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले विद्यार्थियों को अपना APAAR ID तैयार रखने की सलाह दी गई है। APAAR ID बनाने में किसी तरह की परेशानी होने पर विद्यार्थी विश्वविद्यालय की ओर से उपलब्ध सहायता विकल्प का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन कार्यक्रमों में लचीली, विद्यार्थी-केंद्रित और बहुविषयक उच्च शिक्षा का विकल्प उपलब्ध कराया गया है।

IGNOU की ओर से MA Economics, MA Sociology, MA History, MCom, MA Hindi, MA Journalism and Mass Communication, MA English, MA Sanskrit और MA Urdu में एक वर्षीय मास्टर डिग्री कार्यक्रम उपलब्ध कराए गए हैं।

विश्वविद्यालय ने बताया कि प्रवेश की पुष्टि होने के बाद पात्र विद्यार्थी भारत सरकार की छात्रवृत्ति के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

इस बीच IGNOU को जुलाई 2026 एडमिशन साइकिल में नए प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले कई विद्यार्थियों की ओर से आवेदन की स्थिति को लेकर सवाल मिल रहे हैं। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल प्रवेश आवेदनों की जांच प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थियों को उनके आवेदन की स्थिति की जानकारी ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल के माध्यम से दी जाएगी।

विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे नियमित रूप से अपने अकाउंट में लॉगिन कर आवेदन की स्थिति जांचते रहें। यदि किसी आवेदन में कोई कमी या विसंगति पाई जाती है, तो विद्यार्थी को इसकी जानकारी एडमिशन पोर्रटल पर दी जाएगी। इसके लिए विद्यार्थी के अकाउंट में Discrepancy Link उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके माध्यम से आवश्यक जानकारी या दस्तावेज अपलोड कर कमी को दूर करना होगा।

यदि आवेदन में कोई विसंगति नहीं पाई जाती है, तो प्रवेश की पुष्टि कर दी जाएगी और विद्यार्थी के लिए एनरोलमेंट नम्बर जारी किया जाएगा। इसके साथ ही पंजीकृत ईमेल आईडी पर कन्फर्मेशन ईमेल भेजा जाएगा, जिसमें विद्यार्थी का आईडी कार्ड भी संलग्न होगा।

विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों से अपील की है कि आवेदन की जांच प्रक्रिया के दौरान अनावश्यक रूप से ईमेल भेजने से बचें और प्रवेश से जुड़ी जानकारी के लिए Online Admission Portal पर अपने आवेदन की स्थिति नियमित रूप से जांचते रहें।

YuvaSahakar Desk