Trending News

संसद के मॉनसून सत्र का समापन, लोकसभा के बाद राज्यसभा भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस रिहर्सल के लिए गुरुवार को सुबह 4 से 10 बजे तक लाल किले के पास बंद रहेंगी कई सड़कें राममंदिर में CEO के चयन के लिए इंटरव्यू खत्म: 5,585 आवेदनों में 16 उम्मीदवारों से हुआ वन टू वन, अब एक नाम पर लगेगी मुहर झारखंड विधानसभा मार्च मामले में 600 प्रदर्शनकारी छात्रों पर FIR दर्ज अयोध्या के राम मंदिर में आज से लागू होगी नई व्यवस्था, पुजारियों के ड्रेस कोड में होगा बदलाव संसद के मॉनसून सत्र का समापन, लोकसभा के बाद राज्यसभा भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस रिहर्सल के लिए गुरुवार को सुबह 4 से 10 बजे तक लाल किले के पास बंद रहेंगी कई सड़कें राममंदिर में CEO के चयन के लिए इंटरव्यू खत्म: 5,585 आवेदनों में 16 उम्मीदवारों से हुआ वन टू वन, अब एक नाम पर लगेगी मुहर झारखंड विधानसभा मार्च मामले में 600 प्रदर्शनकारी छात्रों पर FIR दर्ज अयोध्या के राम मंदिर में आज से लागू होगी नई व्यवस्था, पुजारियों के ड्रेस कोड में होगा बदलाव

UPSC NDA & NA II Exam 2026: 13 सितंबर को होगी परीक्षा, जानें जरूरी गाइडलाइंस

उत्तर पुस्तिका में उत्तर भरने के लिए उम्मीदवारों को केवल ब्लैक बॉलपॉइंट पेन का इस्तेमाल करना होगा

Published: 13:03pm, 13 Aug 2026

भारतीय थल सेना, नौसेना और वायु सेना में अधिकारी बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और नेवल एकेडमी (NA) परीक्षा (II) 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग के कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।

UPSC NDA और NA (II) परीक्षा दो अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट में गणित का पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगा। इसके बाद दूसरी शिफ्ट में जनरल एबिलिटी टेस्ट (GAT) दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। दोनों पेपर की अवधि ढाई घंटे होगी और उम्मीदवारों के लिए दोनों पेपर में शामिल होना अनिवार्य है।

परीक्षा केंद्र पर प्रवेश को लेकर भी आयोग की ओर से जरूरी निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे। सुबह की शिफ्ट के लिए प्रवेश सुबह 9:30 बजे और दोपहर की शिफ्ट के लिए 1:30 बजे बंद हो जाएगा। इसके बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

परीक्षा से कुछ दिन पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर ई-एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकालना होगा। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए प्रिंटेड ई-एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस ले जाना जरूरी होगा।

उत्तर पुस्तिका में उत्तर भरने के लिए उम्मीदवारों को केवल ब्लैक बॉलपॉइंट पेन का इस्तेमाल करना होगा। वहीं मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को परीक्षा हॉल के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

NDA और NA परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे परीक्षा से पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी ई-एडमिट कार्ड और सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें और परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें।

YuvaSahakar Desk