सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (Bihar STET 2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख घोषित कर दी है। जारी सूचना के अनुसार बिहार STET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू होगी।
17 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन
Bihar STET 2026 में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि से BSEB की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। परीक्षा की अंतिम तिथि, विस्तृत कार्यक्रम और अन्य जरूरी जानकारी बोर्ड की ओर से आगे जारी की जाएगी।
Bihar STET 2026 के लिए पात्रता
STET में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही NCTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Ed., M.Ed., B.A. B.Ed., B.Sc. B.Ed. या निर्धारित अन्य शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता होना जरूरी है।
अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित किए जाने की जानकारी दी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
इतनी हो सकती है आवेदन फीस
पिछले वर्ष के शुल्क के आधार पर सामान्य, बीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए एक पेपर की फीस 960 रुपये, जबकि दोनों पेपर के लिए 1,440 रुपये थी। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग (PH) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए एक पेपर की फीस 760 रुपये और दोनों पेपर की फीस 1,140 रुपये थी।
हालांकि Bihar STET 2026 की आधिकारिक आवेदन फीस की अंतिम पुष्टि विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही होगी।
परीक्षा की तारीख और पैटर्न बाद में होगा जारी
फिलहाल BSEB की ओर से आवेदन शुरू होने की तारीख की जानकारी दी गई है। परीक्षा की तारीख, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, विषयवार विवरण और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश विस्तृत अधिसूचना में जारी किए जाएंगे।


