Trending News

टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा, फरवरी 2027 तक पद पर बने रहेंगे PM मोदी ने रामनाथ कोविंद की आत्मकथा का किया विमोचन FCRA विधेयक को संयुक्त संसदीय समिति में भेजने का प्रस्ताव लोकसभा से पास मिस्र के कार्गो शिप पर हूती का अटैक, 4 की मौत कर्नाटक में विधानसभा सत्र की रणनीति पर मुख्यमंत्री आज मंत्रियों और विधायकों के साथ बैठक करेंगे टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा, फरवरी 2027 तक पद पर बने रहेंगे PM मोदी ने रामनाथ कोविंद की आत्मकथा का किया विमोचन FCRA विधेयक को संयुक्त संसदीय समिति में भेजने का प्रस्ताव लोकसभा से पास मिस्र के कार्गो शिप पर हूती का अटैक, 4 की मौत कर्नाटक में विधानसभा सत्र की रणनीति पर मुख्यमंत्री आज मंत्रियों और विधायकों के साथ बैठक करेंगे

DU में वाइस चांसलर इंटर्नशिप के लिए आवेदन शुरू, छात्रों को हर महीने मिलेगा 6,064 रुपये स्टाइपेंड

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने छात्रों को प्रशासनिक कामकाज का व्यावहारिक अनुभव देने के लिए वाइस चांसलर इंटर्नशिप स्कीम 2026 (पार्ट टाइम) के तहत ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं

Delhi University Internship


Published: 13:41pm, 12 Aug 2026

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने छात्रों को प्रशासनिक कामकाज का व्यावहारिक अनुभव देने के लिए वाइस चांसलर इंटर्नशिप स्कीम 2026 (पार्ट टाइम) के तहत ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। इस योजना के लिए विश्वविद्यालय के नियमित स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि प्रथम वर्ष और प्रथम सेमेस्टर के छात्र इसके लिए पात्र नहीं होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

चयनित छात्रों को दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में काम करने का अवसर मिलेगा। इनमें कुलपति कार्यालय, दक्षिण परिसर निदेशक कार्यालय, कुलसचिव कार्यालय और अन्य प्रशासनिक विभाग शामिल हैं। इंटर्नशिप की अवधि छह महीने की होगी और इसकी शुरुआत अक्तूबर 2026 से होगी।

विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ सप्ताह में केवल 8 से 10 घंटे कार्य करना होगा। इसके बदले प्रत्येक चयनित इंटर्न को 6,064 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा।

इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरी करने वाले विद्यार्थियों को डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर की ओर से प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा। यह अनुभव और प्रमाणपत्र भविष्य में नौकरी तथा अन्य अवसरों के लिए विद्यार्थियों की प्रोफाइल मजबूत करने में उपयोगी हो सकता है।

Jitendra