Trending News

दिल्ली: आज सुबह 06:00 से शाम 04:00 बजे तक राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद रहेगी नेपाल: बूढ़ीगंडकी में भीषण बाढ़ से 45 घर पूरी तरह ध्वस्त, 5 लोग लापता पीएम मोदी ने चेन्नई में ₹13,000 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन CRPF में खेल कोटे से 521 पदों पर भर्ती, आज से शुरु आवेदन क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल फेडरेशन ने सस्पेन्ड किया पुतुल सोनोवाल वर्ल्ड बॉल्स चैंपियनशिप 2026 में ब्रॉन्ज जीता दिल्ली: आज सुबह 06:00 से शाम 04:00 बजे तक राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद रहेगी नेपाल: बूढ़ीगंडकी में भीषण बाढ़ से 45 घर पूरी तरह ध्वस्त, 5 लोग लापता पीएम मोदी ने चेन्नई में ₹13,000 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन CRPF में खेल कोटे से 521 पदों पर भर्ती, आज से शुरु आवेदन क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल फेडरेशन ने सस्पेन्ड किया पुतुल सोनोवाल वर्ल्ड बॉल्स चैंपियनशिप 2026 में ब्रॉन्ज जीता

NTPC Recruitment 2026: डिप्टी मैनेजर के 135 पदों पर भर्ती, 12 अगस्त से शुरू आवेदन

डिप्टी मैनेजर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 70,000 रुपये से लेकर 2,00,000 रुपये प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा

Published: 14:27pm, 11 Aug 2026

एनटीपीसी में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। NTPC Limited ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 अगस्त 2026 से शुरू होंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 26 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

135 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत डिप्टी मैनेजर के कुल 135 पदों को भरा जाएगा। इनमें डिप्टी मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) के 40 पद, डिप्टी मैनेजर (मैकेनिकल) के 55 पद और डिप्टी मैनेजर के 40 पद शामिल हैं।

70 हजार से 2 लाख रुपये तक सैलरी

डिप्टी मैनेजर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 70,000 रुपये से लेकर 2,00,000 रुपये प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा। ऐसे में सरकारी क्षेत्र में बेहतर करियर की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती एक अच्छा अवसर हो सकती है।

40 वर्ष तक के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार एनटीपीसी की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट careers.ntpc.co.in  पर जाएं। होमपेज पर Notice Board सेक्शन में जाएं। यहां NTPC Deputy Manager Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें। मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करें। आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें और आवेदन शुल्क समेत अन्य जरूरी प्रक्रिया पूरी करें।

YuvaSahakar Desk