Trending News

UPSSSC PET-2026 के लिए 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, ओटीआर में आठ लाख रजिस्ट्रेशन राम मंदिर CEO की रेस में 5200 आवेदनों से 18 नाम शॉर्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को इंटरव्यू, 2 सितंबर को होगा फैसला मुंबई में आज से शुरू होगा दो दिवसीय BRICS फ्रेंडशिप सिटीज कॉन्क्लेव 2026 हरिद्वार में टूटा कांवड़ का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ लोगों ने लिया गंगाजल स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल कांगो में इबोला से मौतों का आंकड़ा 2,000 के पार UPSSSC PET-2026 के लिए 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, ओटीआर में आठ लाख रजिस्ट्रेशन राम मंदिर CEO की रेस में 5200 आवेदनों से 18 नाम शॉर्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को इंटरव्यू, 2 सितंबर को होगा फैसला मुंबई में आज से शुरू होगा दो दिवसीय BRICS फ्रेंडशिप सिटीज कॉन्क्लेव 2026 हरिद्वार में टूटा कांवड़ का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ लोगों ने लिया गंगाजल स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल कांगो में इबोला से मौतों का आंकड़ा 2,000 के पार

UPSC में सरकारी नौकरी का मौका, 34 पदों के लिए आवेदन शुरू

आवेदन शुल्क की बात करें तो महिला, SC, ST और बेंचमार्क दिव्यांगता (PwBD) श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है

Published: 11:11am, 11 Aug 2026

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में 34 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार UPSC के ऑनलाइन रिक्रूटमेंट एप्लीकेशन (ORA) पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 8 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। अधिकांश पदों के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 28 अगस्त 2026 शाम 6 बजे तक है। वहीं केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के प्रशासन के तहत आने वाले पदों के लिए उम्मीदवार 4 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के तहत डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ लाइटहाउस एंड लाइटशिप्स, बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय में असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल) का एक पद और असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स) के 9 पद शामिल हैं। इसके अलावा इसी मंत्रालय में असिस्टेंट डायरेक्टर (इंजीनियरिंग) का एक पद है। कानून एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग के ऑफिशियल लैंग्वेजेज विंग में सुपरिंटेंडेंट ट्रांसलेशन (हिंदी ब्रांच) का एक पद रखा गया है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के नेशनल एटलस एंड थीमैटिक मैपिंग ऑर्गनाइजेशन में रिसर्च ऑफिसर के 11 पदों पर भर्ती होगी। लद्दाख प्रशासन के हॉर्टिकल्चर विभाग में हॉर्टिकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर के 4 पद और कृषि विभाग के कमांड एरिया डेवलपमेंट में सॉयल कंजर्वेशन असिस्टेंट के 7 पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल) पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसके साथ डिजाइन, रखरखाव और स्ट्रक्चरल एवं रीइन्फोर्स्ड कंक्रीट कार्यों के निर्माण में दो वर्ष का पर्यवेक्षण अनुभव भी जरूरी है।

रिसर्च ऑफिसर पद के लिए जियोग्राफी, जियोलॉजी, एप्लाइड जियोलॉजी, जियोइन्फॉर्मेटिक्स, GIS एवं रिमोट सेंसिंग, जियोमैटिक्स या जियोस्पेशियल टेक्नोलॉजी में मास्टर डिग्री मांगी गई है। संबंधित विषय का अध्ययन स्नातक स्तर पर भी किया हुआ होना चाहिए। इसके अलावा भौगोलिक एवं कार्टोग्राफिकल शिक्षण या डेटा संग्रह और मानचित्र तैयार करने से जुड़े शोध कार्य में निर्धारित अनुभव भी आवश्यक है। हॉर्टिकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवार के पास हॉर्टिकल्चर साइंस या एग्रीकल्चर साइंस में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। यह पद लद्दाख के पात्र डोमिसाइल उम्मीदवारों के लिए है।

आवेदन शुल्क की बात करें तो महिला, SC, ST और बेंचमार्क दिव्यांगता (PwBD) श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है। अन्य पात्र उम्मीदवारों को 25 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, UPI या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है। UPSC ने स्पष्ट किया है कि OBC, EWS और अनारक्षित वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट नहीं दी गई है।

उम्मीदवारों को UPSC के ऑनलाइन रिक्रूटमेंट एप्लीकेशन पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। आयोग ने अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले विस्तृत अधिसूचना और ऑनलाइन आवेदन से जुड़े निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी है। साथ ही जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखने और आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करने को कहा गया है। पहचान की जांच और प्रमाणीकरण के लिए आयोग ने आधार को पहचान दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

YuvaSahakar Desk