Trending News

राष्ट्रपति ने कई राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए, ओम प्रकाश माथुर को केरलम, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु, ब्रज मोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया IMF का अनुमान, 2026-2027 में 7% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई होगी भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना यूनिसेफ इंडिया की सेलिब्रिटी एडवोकेट बनीं डॉ. अच्युत सामंत बने इंडियन यूनिस्पोर्ट फेडरेशन के पहले अध्यक्ष PM मोदी ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में शामिल होंगे राष्ट्रपति ने कई राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए, ओम प्रकाश माथुर को केरलम, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु, ब्रज मोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया IMF का अनुमान, 2026-2027 में 7% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई होगी भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना यूनिसेफ इंडिया की सेलिब्रिटी एडवोकेट बनीं डॉ. अच्युत सामंत बने इंडियन यूनिस्पोर्ट फेडरेशन के पहले अध्यक्ष PM मोदी ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में शामिल होंगे

UPSSSC PET 2026: 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, 8 लाख ने कराया OTR

आयोग ने PET समेत अपनी अन्य मुख्य परीक्षाओं में शामिल होने के लिए OTR को अनिवार्य किया है

Published: 10:39am, 11 Aug 2026

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। अब तक करीब 4.87 लाख अभ्यर्थी परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके हैं। वहीं आयोग की ओर से पहली बार शुरू किए गए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) में करीब 8 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया है।

आयोग ने PET समेत अपनी अन्य मुख्य परीक्षाओं में शामिल होने के लिए OTR को अनिवार्य किया है। PET-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 1 सितंबर निर्धारित की गई है। हालांकि OTR के लिए फिलहाल कोई अंतिम तिथि तय नहीं की गई है।

एक बार OTR से बार-बार विवरण भरने से मिलेगी राहत

आयोग ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए OTR की व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत अभ्यर्थियों को एक बार अपना व्यक्तिगत और शैक्षिक विवरण दर्ज करना होगा। इसके बाद भविष्य में PET और आयोग की ओर से आयोजित अन्य मुख्य परीक्षाओं के आवेदन के दौरान उन्हें यही जानकारी दोबारा दर्ज करने की आवश्यकता नहीं होगी।

आयोग का कहना है कि OTR व्यवस्था से भर्ती परीक्षाओं की आवेदन प्रक्रिया पहले की तुलना में आसान और तेज होगी। इससे अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलेगी।

4.16 लाख अभ्यर्थियों का पंजीयन अंतिम रूप से पूरा

आयोग के अनुसार PET-2026 के लिए अब तक 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इनमें से 4.16 लाख अभ्यर्थियों का पंजीयन अंतिम रूप से पूरा हो चुका है।

आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर PET-2026 का आवेदन पूरा कर लें। साथ ही, जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक OTR नहीं कराया है, उन्हें भी जल्द से जल्द पंजीयन पूरा करने की सलाह दी गई है।

YuvaSahakar Desk