Trending News

इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को 'प्रेसीडेंशियल अवॉर्ड फॉर सिविलियन हीरोइज्म' से सम्मानित करने का ऐलान किया कनाडाई कवयित्री ऐन कार्सन को साहित्य का 2026 नोबेल पुरस्कार मिला अमेरिका में Infosys, HCL समेत 8 कंपनियों पर ट्रंप का एक्शन, ग्रीन कार्ड प्रोग्राम सस्पेंड हरियाणा सिविल सर्विस का रिजल्ट घोषित, अभिषेक सरोहा ने किया टॉप 87 विषयों के लिए 14 दिसंबर से होगी यूजीसी नेट परीक्षा, आवेदन के लिए खुली एप्लिकेशन विंडो इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को 'प्रेसीडेंशियल अवॉर्ड फॉर सिविलियन हीरोइज्म' से सम्मानित करने का ऐलान किया कनाडाई कवयित्री ऐन कार्सन को साहित्य का 2026 नोबेल पुरस्कार मिला अमेरिका में Infosys, HCL समेत 8 कंपनियों पर ट्रंप का एक्शन, ग्रीन कार्ड प्रोग्राम सस्पेंड हरियाणा सिविल सर्विस का रिजल्ट घोषित, अभिषेक सरोहा ने किया टॉप 87 विषयों के लिए 14 दिसंबर से होगी यूजीसी नेट परीक्षा, आवेदन के लिए खुली एप्लिकेशन विंडो

राष्ट्रपति 7 अगस्त को प्रदान करेंगी हथकरघा पुरस्कार 2025

राष्ट्रपति 7 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह के दौरान प्रतिष्ठित हथकरघा पुरस्कार 2025 प्रदान करेंगी।

Published: 13:15pm, 05 Aug 2026

राष्ट्रपति 7 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह के दौरान प्रतिष्ठित हथकरघा पुरस्कार 2025 प्रदान करेंगी। भारत की समृद्ध हथकरघा परंपराओं के संरक्षण, संवर्धन और विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कुल 22 विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इनमें तीन संत कबीर हथकरघा पुरस्कार और 19 राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार विजेता शामिल हैं।

समारोह में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह, वरिष्ठ अधिकारी, मास्टर बुनकर, डिजाइनर, निर्यातक, कारीगर और हथकरघा उद्योग के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। ये पुरस्कार बुनाई, नवाचार, डिजाइन विकास, विपणन, स्टार्टअप उद्यमों और उत्पादक कंपनियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन को मान्यता देते हैं।

संत कबीर हथकरघा पुरस्कार असाधारण शिल्प कौशल और पारंपरिक बुनाई के संरक्षण के लिए देश का सर्वोच्च सम्मान है। राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार रचनात्मकता, गुणवत्ता और नवाचार को प्रोत्साहित करता है। विजेताओं का चयन विशेषज्ञों और वरिष्ठ अधिकारियों की बहुस्तरीय, पारदर्शी मूल्यांकन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है।

Jitendra