Trending News

तमिलनाडु: TVK सरकार के पहले बजट में महिलाओं की गोल्ड कॉइन-सिल्क साड़ी योजना के लिए ₹812 करोड़ महाराष्ट्र के स्कूलों में नशामुक्ति का पाठ पढ़ाया जाएगा, CM फडणवीस ने दिए निर्देश E20 विवाद में नितिन गडकरी को बॉम्बे हाई कोर्ट से राहत, Deepfake और AI तस्वीरें हटाने के आदेश जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल पूरे, एक तरफ जश्न तो दूसरी तरफ काले दिन का एलान और हाई अलर्ट उत्तराखंड टीईटी के लिए बढ़ी आवेदन की लास्ट डेट, अब 9 अगस्त तक भरें फॉर्म जनगणना 2027 का शेड्यूल जारी, पहाड़ी इलाकों में 1 सितंबर से गणना, 17 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू तमिलनाडु: TVK सरकार के पहले बजट में महिलाओं की गोल्ड कॉइन-सिल्क साड़ी योजना के लिए ₹812 करोड़ महाराष्ट्र के स्कूलों में नशामुक्ति का पाठ पढ़ाया जाएगा, CM फडणवीस ने दिए निर्देश E20 विवाद में नितिन गडकरी को बॉम्बे हाई कोर्ट से राहत, Deepfake और AI तस्वीरें हटाने के आदेश जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल पूरे, एक तरफ जश्न तो दूसरी तरफ काले दिन का एलान और हाई अलर्ट उत्तराखंड टीईटी के लिए बढ़ी आवेदन की लास्ट डेट, अब 9 अगस्त तक भरें फॉर्म जनगणना 2027 का शेड्यूल जारी, पहाड़ी इलाकों में 1 सितंबर से गणना, 17 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

युवा संगम चरण VII के लिए पंजीकरण शुरू, 18 अगस्त अंतिम तिथि

शिक्षा मंत्रालय ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल के अंतर्गत युवा संगम के सातवें चरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया है

Twenty Higher Education Institutions to Lead Youth Exchange Programme


Published: 12:26pm, 05 Aug 2026

शिक्षा मंत्रालय ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल के अंतर्गत युवा संगम के सातवें चरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया है। इच्छुक युवा 18 अगस्त 2026 तक आधिकारिक पोर्टल ebsb.aicte-india.org पर आवेदन कर सकते हैं।

कार्यक्रम में 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। इनमें उच्च शिक्षा संस्थानों के विद्यार्थी, राष्ट्रीय सेवा योजना तथा नेहरू युवा केंद्र संगठन के स्वयंसेवक और युवा पेशेवर शामिल हैं।

सातवें चरण में 20 उच्च शिक्षा संस्थान युवा आदान-प्रदान कार्यक्रमों का नेतृत्व करेंगे। इनमें आईआईटी, आईआईएम, केंद्रीय विश्वविद्यालय और एनआईटी शामिल हैं। चयनित प्रतिभागियों को संबंधित राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में पांच से सात दिनों की शैक्षिक और सांस्कृतिक यात्रा का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम के लिए उत्तर प्रदेश को केरल, मध्य प्रदेश को कर्नाटक, असम को तेलंगाना, गोवा को मिजोरम, राजस्थान को सिक्किम और जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख को महाराष्ट्र के साथ जोड़ा गया है। पश्चिम बंगाल को उत्तराखंड, चंडीगढ़ को गुजरात, हिमाचल प्रदेश को ओडिशा तथा दिल्ली को तमिलनाडु से जोड़ा गया है।

यात्रा के दौरान प्रतिभागी स्थानीय परंपराओं, शिक्षण संस्थानों, शासन संबंधी पहलों, उद्योगों, नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, विरासत स्थलों और सामुदायिक जीवन को समझेंगे।

युवा संगम पर्यटन, परंपरा, प्रगति, पारस्परिक संपर्क तथा प्रौद्योगिकी के पांच प्रमुख स्तंभों पर आधारित है। इसका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं के बीच आपसी समझ, भावनात्मक जुड़ाव और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना है

Jitendra