इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने CMA इंटरमीडिएट और फाइनल जून 2026 परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी ICMAI की आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इंटरमीडिएट परीक्षा में दोनों ग्रुप का पास प्रतिशत 19.68% रहा। कुल 7,885 अभ्यर्थियों ने इंटरमीडिएट कोर्स सफलतापूर्वक पूरा किया है। फाइनल परीक्षा में दोनों ग्रुप का पास प्रतिशत 32.97% दर्ज किया गया और 4,220 उम्मीदवारों ने फाइनल कोर्स पूरा किया। दोनों पाठ्यक्रमों को मिलाकर कुल 12,105 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।
CMA इंटरमीडिएट टॉपर सूची
1. रौनक जैन — सूरत
2. मोहित दास — विशाखापत्तनम
3. कांताला प्रशांत रेड्डी — हैदराबाद
4. हर्ष सुनीत जैन — सूरत
5. तारक साई राम पी — गुंटूर
6. पूर्वांश बाल्दी — सूरत
7. विनोद साहू — ब्यावर
8. दियाकुमारी जगदीशभाई खलासी — सूरत
9. गुंटूरी पुजिता — विजयवाड़ा
10. प्रेया बजाज — आसनसोल
11. पेनुगोंडा साई राघवेंद्र रेड्डी — गुंटूर
12. मुफलिला सेरीन — तंजावुर
CMA फाइनल टॉपर सूची
1. मोक्षित वामसी कृष्णा मट्टुपल्ली — गुंटूर
2. राहुल कैलास भोईर — नवी मुंबई
3. वन्नेमरेड्डी हेमंत — गुंटूर
4. गुरकीरत सिंह भंगू — भिलाई
5. चोरावाला प्रथमकुमार नीलेशकुमार — सूरत
6. विशाखा अग्रवाल — जयपुर
7. गडमसेट्टी पवन नागा साई — गुंटूर
8. जुगेंद्र साईनाधाराव पोटनुरु — विशाखापत्तनम
9. आदित्य भास्कर अय्यर — नवी मुंबई
10. समयमंतुला मणि सहस्रा — विशाखापत्तनम
स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया
1. ICMAI की आधिकारिक वेबसाइट icmai.in खोलें।
2. होमपेज पर Examination या Result विकल्प चुनें।
3. CMA इंटरमीडिएट अथवा फाइनल जून 2026 रिजल्ट लिंक खोलें।
4. अपना 11 अंकों का पंजीकरण नंबर दर्ज करें।
5. परिणाम देखने के बाद स्कोरकार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।


