Trending News

केरल की लिज मैजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब मिला यूपी में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,17 IAS के तबादले इंडियन ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम ने मशहूर कनिजसा ओपन 2026 चेस टूर्नामेंट जीता JPSC में अनियमितताओं की CBI जांच की मांग पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई यूपी के 2 दिवसीय दौरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, आज से शुरुआत केरल की लिज मैजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब मिला यूपी में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,17 IAS के तबादले इंडियन ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम ने मशहूर कनिजसा ओपन 2026 चेस टूर्नामेंट जीता JPSC में अनियमितताओं की CBI जांच की मांग पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई यूपी के 2 दिवसीय दौरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, आज से शुरुआत

यूपी में आर्किटेक्चरल असिस्टेंट, कंप्यूटर ऑपरेटर समेत कई पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू

इस भर्ती अभियान के तहत आर्किटेक्चरल असिस्टेंट, स्टेट मैनेजर और माइक्रोबायोलॉजिस्ट के 37 पदों तथा कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामर के 10 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी

Published: 14:58pm, 03 Aug 2026

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने आर्किटेक्चरल असिस्टेंट, कंप्यूटर ऑपरेटर, प्रोग्रामर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 3 अगस्त 2026 से शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 3 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए 12वीं से लेकर संबंधित विषय में डिग्री या डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं।

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत आर्किटेक्चरल असिस्टेंट, स्टेट मैनेजर और माइक्रोबायोलॉजिस्ट के 37 पदों तथा कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामर के 10 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

आवेदन शुल्क कितना है?

आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 125 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 65 रुपये और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों के लिए 25 रुपये निर्धारित किया गया है।

क्या है पात्रता?

इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास पद के अनुसार 12वीं, कंप्यूटर में ‘O’ लेवल सर्टिफिकेट या संबंधित विषय में स्नातक/डिग्री/डिप्लोमा होना आवश्यक है। आयु सीमा की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। विस्तृत पात्रता की जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in  पर जाकर संबंधित भर्ती का नोटिफिकेशन पढ़ें। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक कर पंजीकरण करें और आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर उसकी प्रति भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

YuvaSahakar Desk