Trending News

इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को 'प्रेसीडेंशियल अवॉर्ड फॉर सिविलियन हीरोइज्म' से सम्मानित करने का ऐलान किया कनाडाई कवयित्री ऐन कार्सन को साहित्य का 2026 नोबेल पुरस्कार मिला अमेरिका में Infosys, HCL समेत 8 कंपनियों पर ट्रंप का एक्शन, ग्रीन कार्ड प्रोग्राम सस्पेंड हरियाणा सिविल सर्विस का रिजल्ट घोषित, अभिषेक सरोहा ने किया टॉप 87 विषयों के लिए 14 दिसंबर से होगी यूजीसी नेट परीक्षा, आवेदन के लिए खुली एप्लिकेशन विंडो इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को 'प्रेसीडेंशियल अवॉर्ड फॉर सिविलियन हीरोइज्म' से सम्मानित करने का ऐलान किया कनाडाई कवयित्री ऐन कार्सन को साहित्य का 2026 नोबेल पुरस्कार मिला अमेरिका में Infosys, HCL समेत 8 कंपनियों पर ट्रंप का एक्शन, ग्रीन कार्ड प्रोग्राम सस्पेंड हरियाणा सिविल सर्विस का रिजल्ट घोषित, अभिषेक सरोहा ने किया टॉप 87 विषयों के लिए 14 दिसंबर से होगी यूजीसी नेट परीक्षा, आवेदन के लिए खुली एप्लिकेशन विंडो

NEET-PG 2026 में सख्त सुरक्षा, फिंगरप्रिंट नहीं मिलने पर होगा आईरिस स्कैन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज ने NEET-PG 2026 को पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से आयोजित करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

Over 2.73 Lakh Candidates to Appear for NEET-PG 2026 on August 30


Published: 10:56am, 03 Aug 2026

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज यानी NBEMS ने NEET-PG 2026 को पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से आयोजित करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। परीक्षा 30 अगस्त 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित माध्यम से आयोजित होगी। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा का परिणाम 30 सितंबर तक घोषित किया जाएगा।

इस वर्ष करीब 2.73 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। उम्मीदवारों को दूर तक यात्रा न करनी पड़े, इसके लिए करीब 340 शहरों में लगभग 1,300 परीक्षा केंद्र बनाए जाने की तैयारी है। परीक्षा केंद्रों पर पहचान की पुष्टि और नकल रोकने के लिए आधार आधारित सत्यापन तथा बायोमीट्रिक जांच की जाएगी।

अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से काफी पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है, ताकि सुरक्षा जांच, पहचान सत्यापन और बायोमीट्रिक प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके। फिंगरप्रिंट का मिलान नहीं होने या आधार प्रमाणीकरण विफल रहने की स्थिति में आईरिस यानी आंखों की पुतली के माध्यम से पहचान की जा सकती है।

परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, सिग्नल जैमर, स्वतंत्र पर्यवेक्षक और सुरक्षा कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। तकनीकी खराबी या सर्वर संबंधी समस्या आने पर तत्काल बैकअप व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।

परीक्षा की कुल अवधि 210 मिनट यानी तीन घंटे 30 मिनट होगी। प्रश्नपत्र को अलग-अलग समयबद्ध सेक्शन में बांटा जाएगा। किसी सेक्शन का समय समाप्त होने या उसे सबमिट करने के बाद उम्मीदवार दोबारा उस सेक्शन में वापस नहीं जा सकेंगे।

प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर पर एक अंक काटा जाएगा। बिना उत्तर वाले प्रश्न के लिए कोई अंक नहीं मिलेगा। इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य फर्जी अभ्यर्थियों, अनुचित साधनों और परीक्षा में किसी भी प्रकार की धांधली को रोकना है।

Jitendra