Trending News

दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, 1 अगस्त से शुरू हो रही दिल्ली लक्ष्मी योजना, हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये Google ने भारत में ‘जेमिनी स्पार्क’ लॉन्च किया महाराष्ट्र के भिवंडी में 4 मंजिला इमारत ढहने से बड़ा हादसा, 9 की मौत, कई मलबे में फंसे CWG 2026: लवप्रीत सिंह ने वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर, 1Kg वजन से चूक गए गोल्ड CWG 2026: सीमा ने 58.65 मीटर थ्रो के साथ भारत को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल जापान भूकंप में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 34 पहुंचा दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, 1 अगस्त से शुरू हो रही दिल्ली लक्ष्मी योजना, हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये Google ने भारत में ‘जेमिनी स्पार्क’ लॉन्च किया महाराष्ट्र के भिवंडी में 4 मंजिला इमारत ढहने से बड़ा हादसा, 9 की मौत, कई मलबे में फंसे CWG 2026: लवप्रीत सिंह ने वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर, 1Kg वजन से चूक गए गोल्ड CWG 2026: सीमा ने 58.65 मीटर थ्रो के साथ भारत को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल जापान भूकंप में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 34 पहुंचा

RVUNL Recruitment 2026: राजस्थान में 2005 पदों पर बंपर भर्ती, 5 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा

Published: 12:32pm, 31 Jul 2026

राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) ने युवाओं के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। राज्य की विभिन्न विद्युत कंपनियों में कॉमन रिक्रूटमेंट के तहत जूनियर इंजीनियर (JE), जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट/कॉमर्शियल असिस्टेंट-II के कुल 2005 पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट https://energy.rajasthan.gov.in/ पर जारी किया जाएगा।

5 अगस्त से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त 2026 से शुरू होगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 25 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले विस्तृत नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

इन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2005 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इनमें 869 पद जूनियर इंजीनियर, 371 पद जूनियर अकाउंटेंट तथा 765 पद जूनियर असिस्टेंट/कॉमर्शियल असिस्टेंट-II के लिए निर्धारित किए गए हैं। इन पदों में नियमित, बैकलॉग और टीएसपी क्षेत्र की रिक्तियां भी शामिल हैं।

लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा की तिथि और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तृत विज्ञापन जारी होने के बाद घोषित की जाएंगी।

जल्द जारी होगा विस्तृत नोटिफिकेशन

फिलहाल विभाग की ओर से भर्ती का सांकेतिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। विस्तृत विज्ञापन में शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, वेतनमान, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट https://energy.rajasthan.gov.in/  पर नजर बनाए रखें ताकि भर्ती से संबंधित किसी भी नए अपडेट की जानकारी समय पर मिल सके।

YuvaSahakar Desk

Recent Post