Trending News

दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, 1 अगस्त से शुरू हो रही दिल्ली लक्ष्मी योजना, हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये Google ने भारत में ‘जेमिनी स्पार्क’ लॉन्च किया महाराष्ट्र के भिवंडी में 4 मंजिला इमारत ढहने से बड़ा हादसा, 9 की मौत, कई मलबे में फंसे CWG 2026: लवप्रीत सिंह ने वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर, 1Kg वजन से चूक गए गोल्ड CWG 2026: सीमा ने 58.65 मीटर थ्रो के साथ भारत को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल जापान भूकंप में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 34 पहुंचा दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, 1 अगस्त से शुरू हो रही दिल्ली लक्ष्मी योजना, हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये Google ने भारत में ‘जेमिनी स्पार्क’ लॉन्च किया महाराष्ट्र के भिवंडी में 4 मंजिला इमारत ढहने से बड़ा हादसा, 9 की मौत, कई मलबे में फंसे CWG 2026: लवप्रीत सिंह ने वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर, 1Kg वजन से चूक गए गोल्ड CWG 2026: सीमा ने 58.65 मीटर थ्रो के साथ भारत को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल जापान भूकंप में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 34 पहुंचा

ISRO अप्रेंटिस 2026: यूआर राव सैटेलाइट सेंटर में 410 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 410 अप्रेंटिस पदों को भरा जाएगा

Published: 10:52am, 31 Jul 2026

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने युवाओं के लिए अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। बेंगलुरु स्थित यूआर राव सैटेलाइट सेंटर (URSC) में अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 410 अप्रेंटिस पदों को भरा जाएगा। इनमें 220 पद ग्रेजुएट अप्रेंटिस, 120 पद टेक्नीशियन अप्रेंटिस और 70 पद कमर्शियल अप्रेंटिस के लिए निर्धारित किए गए हैं। चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 12,300 रुपये प्रतिमाह तथा टेक्नीशियन और कमर्शियल अप्रेंटिस के लिए 10,900 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले NATS पोर्टल nats.education.gov.in. पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा। इसके बाद रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन कर अप्रेंटिसशिप अवसरों में URSC ISRO का चयन करना होगा। संबंधित अप्रेंटिस पद पर क्लिक करने के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरनी होगी, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और आवेदन जमा करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रखना होगा।

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थियों के डिग्री या डिप्लोमा परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। हालांकि, दस्तावेज सत्यापन में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।

ISRO में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले ग्रेजुएट, डिप्लोमा और कॉमर्स वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह एक अच्छा अवसर है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि 29 अगस्त 2026 से पहले अपना आवेदन पूरा कर लें।

YuvaSahakar Desk

Recent Post