Trending News

नीट पेपर लीक मामला : सीबीआई ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ दायर की चार्जशीट, बिहार में बनाए गए तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट लोकसभा में पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक पास CWG 2026: वेटलिफ्टिंग में हरजिंदर और 10,000 मीटर रेस में गुलवीर ने जीता सिल्वर मेडल एक करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा समेत 5 अरेस्ट, झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर पेटीएम पेमेंट्स बैंक पूरी तरह बंद होंगे जापान में भूकंप से तबाही, 13 लोगों की मौत और कई लापता नीट पेपर लीक मामला : सीबीआई ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ दायर की चार्जशीट, बिहार में बनाए गए तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट लोकसभा में पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक पास CWG 2026: वेटलिफ्टिंग में हरजिंदर और 10,000 मीटर रेस में गुलवीर ने जीता सिल्वर मेडल एक करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा समेत 5 अरेस्ट, झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर पेटीएम पेमेंट्स बैंक पूरी तरह बंद होंगे जापान में भूकंप से तबाही, 13 लोगों की मौत और कई लापता

पटना हाई कोर्ट में असिस्टेंट के 68 पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है

Published: 14:41pm, 29 Jul 2026

पटना हाई कोर्ट ने असिस्टेंट के 68 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन शुल्क 30 अगस्त 2026 तक जमा किया जा सकेगा। परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास कंप्यूटर एप्लीकेशन में कम से कम छह माह का डिप्लोमा या सर्टिफिकेट होना चाहिए। जिन उम्मीदवारों ने टेरिटोरियल आर्मी में कम से कम दो वर्ष तक सेवा की है या नेशनल कैडेट कोर (NCC) का ‘B’ सर्टिफिकेट प्राप्त किया है, उन्हें इंटरव्यू के दौरान प्राथमिकता दी जाएगी।

अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 1 जनवरी 2026 के अनुसार 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 68 पद भरे जाएंगे। इनमें अनारक्षित वर्ग के लिए 29, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 11, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 1, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के लिए 12, पिछड़ा वर्ग (BC) के लिए 8 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 7 पद आरक्षित हैं।

आवेदन के दौरान अनारक्षित, बीसी, ईबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1,500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग (PH) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 750 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा। भर्ती से संबंधित चयन प्रक्रिया और अन्य विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना का अवलोकन कर सकते हैं।

YuvaSahakar Desk