Trending News

नीट पेपर लीक मामला : सीबीआई ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ दायर की चार्जशीट, बिहार में बनाए गए तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट लोकसभा में पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक पास CWG 2026: वेटलिफ्टिंग में हरजिंदर और 10,000 मीटर रेस में गुलवीर ने जीता सिल्वर मेडल एक करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा समेत 5 अरेस्ट, झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर पेटीएम पेमेंट्स बैंक पूरी तरह बंद होंगे जापान में भूकंप से तबाही, 13 लोगों की मौत और कई लापता नीट पेपर लीक मामला : सीबीआई ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ दायर की चार्जशीट, बिहार में बनाए गए तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट लोकसभा में पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक पास CWG 2026: वेटलिफ्टिंग में हरजिंदर और 10,000 मीटर रेस में गुलवीर ने जीता सिल्वर मेडल एक करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा समेत 5 अरेस्ट, झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर पेटीएम पेमेंट्स बैंक पूरी तरह बंद होंगे जापान में भूकंप से तबाही, 13 लोगों की मौत और कई लापता

हिमाचल में असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 312 पदों पर भर्ती, 30 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 800 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा

Published: 12:33pm, 29 Jul 2026

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 312 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 29 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु-सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

चयनित उम्मीदवारों को 25,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा। परीक्षा में 120 अंकों के 120 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, रीजनिंग, सोशल साइंस और हिंदी से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षा की अवधि 1 घंटा 30 मिनट होगी। भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 800 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को HPRCA की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और आवेदन शुल्क जमा करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखना चाहिए।

YuvaSahakar Desk