Trending News

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे

बिहार SI भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया शुरू, 150 पदों पर होगी भर्ती

बिहार SI भर्ती के लिए उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है

Published: 10:35am, 10 Jul 2026

बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन (BPSSC) ने पुलिस अवर निरीक्षक (Sub Inspector) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 9 अगस्त 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 150 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

बिहार SI भर्ती के लिए उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (Graduation) या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए 37 वर्ष, पिछड़ा वर्ग एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए 40 वर्ष तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 42 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी।

शारीरिक मानदंड

पुरुष उम्मीदवारों में सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के लिए न्यूनतम लंबाई 165 सेंटीमीटर तथा सीना बिना फुलाए 81 सेंटीमीटर और फुलाकर 86 सेंटीमीटर होना चाहिए। अत्यंत पिछड़ा वर्ग, एससी और एसटी अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लंबाई 160 सेंटीमीटर तथा सीना बिना फुलाए 79 सेंटीमीटर और फुलाकर 84 सेंटीमीटर निर्धारित है। महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 155 सेंटीमीटर तथा न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम होना आवश्यक है।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सबसे पहले भर्ती लिंक पर क्लिक कर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा। अंत में आवेदन की स्थिति जांचकर उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।

YuvaSahakar Desk