Trending News

नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी नेपाल बाढ़ में 800 विदेशियों समेत लगभग 1500 लोग लापता, राहत और बचाव कार्य जारी UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास PM मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए खेलो इंडिया डायलॉग को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी नेपाल बाढ़ में 800 विदेशियों समेत लगभग 1500 लोग लापता, राहत और बचाव कार्य जारी UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास PM मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए खेलो इंडिया डायलॉग को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी

भारतीय सेना में महिला इंजीनियरों के लिए अधिकारी बनने का मौका

भारतीय सेना ने SSC टेक्निकल महिला कोर्स 2026 के लिए आवेदन मांगे हैं, इसके तहत अविवाहित महिला इंजीनियरिंग स्नातक अधिकारी पद के लिए आवेदन करें

Published: 12:37pm, 09 Jul 2026

भारतीय सेना ने 68वें शॉर्ट सर्विस कमीशन तकनीकी महिला पाठ्यक्रम 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत अविवाहित महिला इंजीनियरिंग स्नातक सेना में अधिकारी बनने के लिए आवेदन कर सकती हैं। कुल 30 पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन 8 जुलाई 2026 से शुरू हो चुके हैं और अंतिम तिथि 6 अगस्त 2026 तय की गई है। चयनित उम्मीदवारों का प्रशिक्षण अप्रैल 2027 से बिहार के गया स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी में शुरू होगा।

इस भर्ती के लिए इंजीनियरिंग स्नातक महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। अंतिम वर्ष की छात्राएं भी पात्र होंगी, लेकिन उनका परिणाम 1 अप्रैल 2027 तक घोषित होना जरूरी है। उम्मीदवार की आयु 1 अप्रैल 2027 को 20 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानी जन्म 1 अप्रैल 2000 से 31 मार्च 2007 के बीच हुआ हो। रक्षा कर्मियों की विधवाओं के लिए तकनीकी और गैर-तकनीकी श्रेणी में विशेष प्रवेश की सुविधा दी गई है और उनके लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष रखी गई है।

चयन प्रक्रिया में आवेदन की जांच, शॉर्टलिस्टिंग, पांच दिन का एसएसबी इंटरव्यू, मेडिकल टेस्ट और मेरिट सूची शामिल है। उम्मीदवारों को शारीरिक रूप से फिट होना भी जरूरी है। इसके लिए 13 मिनट में 2.4 किमी दौड़, 15 पुश-अप्स, 2 पुल-अप्स और 25 सिट-अप्स की क्षमता जरूरी होगी। आवेदन भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट Join Indian Army पर जाकर Officer Entry Apply/Login सेक्शन से किया जा सकता है।

Jitendra