Trending News

नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी नेपाल बाढ़ में 800 विदेशियों समेत लगभग 1500 लोग लापता, राहत और बचाव कार्य जारी UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास PM मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए खेलो इंडिया डायलॉग को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी नेपाल बाढ़ में 800 विदेशियों समेत लगभग 1500 लोग लापता, राहत और बचाव कार्य जारी UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास PM मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए खेलो इंडिया डायलॉग को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी

रेलवे में 4,098 तकनीकी पदों पर भर्ती को मंजूरी, 21 जुलाई को जारी हो सकती है अधिसूचना

रेल मंत्रालय ने देशभर के विभिन्न रेलवे जोनों में लंबे समय से खाली पड़े 4,098 तकनीकी पदों पर भर्ती करने का फैसला किया है। मंत्रालय के अनुसार इन नियुक्तियों का मुख्य उद्देश्य रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और परिचालन को अधिक प्रभावी बनाना है। इसके लिए सभी रेलवे जोनों से मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से प्राप्त रिक्तियों का आकलन किया गया है और भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

रेल मंत्रालय ने देशभर के रेलवे जोनों में 4,098 तकनीकी पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है।


Published: 12:37pm, 08 Jul 2026

रेल मंत्रालय ने देशभर के विभिन्न रेलवे जोनों में लंबे समय से खाली पड़े 4,098 तकनीकी पदों पर भर्ती करने का फैसला किया है। मंत्रालय के अनुसार इन नियुक्तियों का मुख्य उद्देश्य रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और परिचालन को अधिक प्रभावी बनाना है। इसके लिए सभी रेलवे जोनों से मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से प्राप्त रिक्तियों का आकलन किया गया है और भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

इस भर्ती अभियान के तहत 35 तकनीकी श्रेणियों में नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें जूनियर इंजीनियर, डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट, केमिकल एवं मेटलर्जिकल असिस्टेंट सहित कई सुरक्षा एवं संचालन से जुड़े तकनीकी पद शामिल हैं। रेलवे के अनुसार सबसे अधिक रिक्तियां परमानेंट वे (845 पद), वर्क्स (470 पद) और कैरिज एंड वैगन (450 पद) विभागों में हैं।

मंत्रालय ने रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) बेंगलुरु के साथ मिलकर भर्ती कार्यक्रम तैयार किया है। 21 जुलाई 2026 से केंद्रीय रोजगार अधिसूचना जारी होने की संभावना है। सभी रेलवे जोनों को अंतिम रिक्तियों की सूची अपलोड करने और एससी, एसटी, ओबीसी तथा ईडब्ल्यूएस आरक्षण नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।इस भर्ती में जूनियर इंजीनियर (सिग्नल) के 197 और जूनियर इंजीनियर (टेलीकम्युनिकेशन) के 79 पद भी शामिल किए गए हैं। इससे पहले रेलवे मंत्रालय 6,565 तकनीशियन पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी कर चुका है।

रेलवे कर्मचारी संगठनों ने इस निर्णय का स्वागत किया है। ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन (AIRF) और इंडियन रेलवे सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन मेंटेनर्स यूनियन ने इसे यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे नेटवर्क के सुचारु संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। उम्मीदवारों को अब 21 जुलाई से जारी होने वाली अधिसूचना का इंतजार है।

Jitendra