Trending News

ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद 3% बढ़े कच्चे तेल के दाम भारत-इंडोनेशिया के बीच ब्रह्मोस डील, इसके साथ ही 20 और समझौते हुए PM मोदी को इंडोनेशिया का सबसे बड़ा सम्मान, 'बिंतांग आदिपूर्णा' मेडल से नवाजे गए प्रधानमंत्री फुटबॉलर क्रिस्टियानों रोनाल्डो ने अपने करियर का आखिरी FIFA खेला संजीव जैन को उत्तर कोरिया में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है ब्रिज मैन ऑफ इंडिया कहे जाने वाले पद्मश्री डॉ. गिरीश भारद्वाज का निधन 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस में 38 आतंकियों की फांसी की सजा बरकरार राम मंदिर ट्रस्ट के नए अंतरिम महामंत्री बने कृष्ण मोहन, चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद 3% बढ़े कच्चे तेल के दाम भारत-इंडोनेशिया के बीच ब्रह्मोस डील, इसके साथ ही 20 और समझौते हुए PM मोदी को इंडोनेशिया का सबसे बड़ा सम्मान, 'बिंतांग आदिपूर्णा' मेडल से नवाजे गए प्रधानमंत्री फुटबॉलर क्रिस्टियानों रोनाल्डो ने अपने करियर का आखिरी FIFA खेला संजीव जैन को उत्तर कोरिया में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है ब्रिज मैन ऑफ इंडिया कहे जाने वाले पद्मश्री डॉ. गिरीश भारद्वाज का निधन 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस में 38 आतंकियों की फांसी की सजा बरकरार राम मंदिर ट्रस्ट के नए अंतरिम महामंत्री बने कृष्ण मोहन, चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर

CCI भर्ती 2026: 148 पदों पर निकली भर्ती, 9 जुलाई से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा

Published: 11:39am, 08 Jul 2026

कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) ने भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर 148 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के तहत असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजमेंट ट्रेनी, जूनियर कमर्शियल एग्जीक्यूटिव और जूनियर असिस्टेंट के पद भरे जाएंगे। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 9 जुलाई 2026 से CCI की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

CCI द्वारा 7 जुलाई 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 जुलाई 2026 को सुबह 10:00 बजे शुरू होगी और 24 जुलाई 2026 को रात 11:55 बजे तक जारी रहेगी।

पदों का विवरण

भर्ती के तहत कुल 148 रिक्तियां घोषित की गई हैं। इनमें असिस्टेंट मैनेजर (ऑफिशियल लैंग्वेज) और असिस्टेंट मैनेजर (आईटी) के 1-1 पद शामिल हैं। मैनेजमेंट ट्रेनी (मार्केटिंग) और मैनेजमेंट ट्रेनी (अकाउंट्स) के 8-8 पद, जूनियर कमर्शियल एग्जीक्यूटिव के 50 पद, जूनियर असिस्टेंट (अकाउंट्स) के 50 पद तथा जूनियर असिस्टेंट (जनरल) के 30 पदों पर भर्ती की जाएगी।

आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता

मैनेजमेंट ट्रेनी और जूनियर असिस्टेंट पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए आयु सीमा 18 से 32 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। असिस्टेंट मैनेजर (ऑफिशियल लैंग्वेज) के लिए हिंदी एवं अंग्रेजी विषय के साथ स्नातकोत्तर डिग्री और एक वर्ष का संबंधित अनुभव आवश्यक है। असिस्टेंट मैनेजर (आईटी) के लिए बी.ई./बी.टेक या एमसीए (आईटी, कंप्यूटर साइंस या संबंधित विषय) अनिवार्य है। अन्य पदों के लिए एमबीए, सीए, सीएमए, बीएससी एग्रीकल्चर, बीकॉम या स्नातक डिग्री जैसी योग्यताएं मांगी गई हैं।

आवेदन शुल्क

सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1,500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, एससी, एसटी, भूतपूर्व सैनिक  और दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें

इच्छुक उम्मीदवार CCI की आधिकारिक वेबसाइट https://www.cotcorp.org.in/
पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को विस्तृत भर्ती अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है, जिसमें पात्रता, आरक्षण, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और अन्य महत्वपूर्ण शर्तों की जानकारी दी गई है। CCI केवल निर्धारित तिथियों के भीतर प्राप्त ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार करेगा।

YuvaSahakar Desk