Trending News

केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सहकारिता मंत्रालय के 5वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान कई परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया PM मोदी को इंडोनेशिया का सबसे बड़ा सम्मान, 'बिंतांग आदिपूर्णा' मेडल से नवाजे गए प्रधानमंत्री केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का ऐलान, सहकारी क्षेत्र में बनेगी नई जीवन बीमा कंपनी 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस में 38 आतंकियों की फांसी की सजा बरकरार राम मंदिर ट्रस्ट के नए अंतरिम महामंत्री बने कृष्ण मोहन, चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सहकारिता मंत्रालय के 5वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान कई परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया PM मोदी को इंडोनेशिया का सबसे बड़ा सम्मान, 'बिंतांग आदिपूर्णा' मेडल से नवाजे गए प्रधानमंत्री केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का ऐलान, सहकारी क्षेत्र में बनेगी नई जीवन बीमा कंपनी 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस में 38 आतंकियों की फांसी की सजा बरकरार राम मंदिर ट्रस्ट के नए अंतरिम महामंत्री बने कृष्ण मोहन, चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर

JSSC भर्ती 2026: 611 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 14 जुलाई तक करें अप्लाई

इस भर्ती अभियान के तहत झारखंड सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 611 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी

Published: 10:00am, 07 Jul 2026

झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। अभ्यर्थियों की मांग को देखते हुए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड तकनीकी या विशिष्ट योग्यता धारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JTGLCCE) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। अब इच्छुक उम्मीदवार 14 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

यह आवेदन तिथि तीसरी बार बढ़ाई गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित थी, जिसे बाद में 3 जुलाई तक बढ़ाया गया। अब आयोग ने उम्मीदवारों को अतिरिक्त समय देते हुए नई अंतिम तिथि 14 जुलाई तय की है। इससे उन अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा, जो किसी कारणवश अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे।

इस भर्ती अभियान के तहत झारखंड सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 611 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें सबसे अधिक 228 पद ब्लॉक स्टैटिस्टिकल सुपरवाइजर के लिए हैं। इसके अलावा 145 पद ऑडिटर, 78 पद फिशरी एक्सटेंशन सुपरवाइजर, 72 पद डेयरी टेक्निकल ऑफिसर और 42 पद वेक्टर बॉर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम इंस्पेक्टर के लिए निर्धारित किए गए हैं।

इसके साथ ही फिजिक्स और केमिस्ट्री के लेबोरेटरी असिस्टेंट, जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट तथा असिस्टेंट एंटोमोलॉजिस्ट जैसे तकनीकी पदों पर भी भर्ती की जाएगी। ऐसे में तकनीकी और विशिष्ट योग्यता रखने वाले स्नातक अभ्यर्थियों के लिए यह सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है।

आयोग ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।

YuvaSahakar Desk