Trending News

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत

खाद्य पदार्थों और ईंधन की बढ़ती कीमतों से बढ़ी खुदरा महंगाई, मई में 3.93% पर पहुंची

ईरान युद्ध की वजह से खाद्य पदार्थों और ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का असर खुदरा महंगाई दर पर पड़ने लगा है। अप्रैल के बाद अब मई में भी इसमें वृद्धि दर्ज की गई है। मई में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 3.93% पर पहुंच गई जो अप्रैल में 3.48% पर थी। महंगाई में तेजी के बावजूद यह लगातार 16वें महीने में आरबीआई की सीमा 4% से नीचे बनी रही। 

Published: 16:50pm, 12 Jun 2026

ईरान युद्ध की वजह से खाद्य पदार्थों और ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का असर खुदरा महंगाई दर पर पड़ने लगा है। अप्रैल के बाद अब मई में भी इसमें वृद्धि दर्ज की गई है। मई में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 3.93% पर पहुंच गई जो अप्रैल में 3.48% पर थी। महंगाई में तेजी के बावजूद यह लगातार 16वें महीने में आरबीआई की सीमा 4% से नीचे बनी रही।
सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी खुदरा महंगाई के आंकड़े बता रहे हैं कि ईरान युद्ध की वजह से जारी तनाव का असर आम आदमी की जेब पर पड़ना शुरू हो गया है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के अनुसार मई में ग्रामीण क्षेत्रों में महंगाई 4.25 प्रतिशत और शहरी क्षेत्रों में 3.53 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं खाद्य महंगाई दर (CFPI) मई में 4.78 प्रतिशत रही।

रिपोर्ट के अनुसार टमाटर, अदरक और कीमती धातुओं से जुड़े उत्पादों की कीमतों में सबसे अधिक बढ़ोतरी देखने को मिली। चांदी के आभूषणों की महंगाई दर 155.23 प्रतिशत रही, जबकि टमाटर की कीमतों में 48.43 प्रतिशत और सोना, हीरा एवं प्लैटिनम आभूषणों में 40.93 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। दूसरी ओर आलू, मटर, मोटर कार और जीरा जैसी वस्तुओं की कीमतों में गिरावट देखी गई।

राज्यों में तेलंगाना 6.15 प्रतिशत महंगाई दर के साथ सबसे ऊपर रहा। इसके बाद तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश का स्थान रहा। ओडिशा में महंगाई 4.54 प्रतिशत दर्ज की गई।

आंकड़ों के अनुसार शिक्षा, रेस्तरां एवं आवास सेवाओं, खाद्य एवं पेय पदार्थों तथा व्यक्तिगत देखभाल से जुड़ी वस्तुओं में कीमतों का दबाव बना हुआ है।

YuvaSahakar Team