Trending News

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत

CUET UG 2026: एनटीए ने खोली आंसर-की ऑब्जेक्शन विंडो

उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 200 रुपये का नॉन-रिफंडेबल प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा

Published: 15:47pm, 10 Jun 2026

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2026 की प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो खोल दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकते हैं।

एनटीए द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आंसर-की चैलेंज करने की सुविधा 9 जून 2026 से 11 जून 2026 रात 10 बजे तक उपलब्ध रहेगी। वहीं, फीस जमा करने की अंतिम समय सीमा 11 जून रात 11:50 बजे तक निर्धारित की गई है।

उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 200 रुपये का नॉन-रिफंडेबल प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा।

ऐसे करें CUET UG 2026 आंसर-की को चैलेंज

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आपत्ति दर्ज कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • “Answer Key Challenge for CUET (UG) – 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
  • “View Question Paper” विकल्प पर क्लिक कर अपनी रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स देखें।
  • जिस प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करनी है, उसे चुनें।
  • आवश्यक होने पर सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स एक ही PDF फाइल में अपलोड करें।
  • “Submit and Review Claims” पर क्लिक करें।
  • सभी विवरण जांचने के बाद “Final Submit” करें।
  • प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से करें।
  • भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड और सेव कर लें।

YuvaSahakar Desk