Trending News

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत

SSC दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) रिजल्ट घोषित, 7217 उम्मीदवार सफल

यह परीक्षा 7 जनवरी से 12 जनवरी 2026 के बीच देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कई शिफ्टों में आयोजित की गई थी

Published: 15:24pm, 05 Jun 2026

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्टिरियल) भर्ती 2025 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) का परिणाम 5 जून 2026 को जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 7,217 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है, जो अब अगले चरण फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट (PE&MT), दस्तावेज सत्यापन (DV) और ट्रेड टेस्ट (स्किल टेस्ट) में शामिल होंगे। इन चरणों की तिथियां जल्द ही दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी।

यह परीक्षा 7 जनवरी से 12 जनवरी 2026 के बीच देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कई शिफ्टों में आयोजित की गई थी। परीक्षा कई शिफ्टों में होने के कारण SSC ने अंकों का सामान्यीकरण (Normalization) किया और उसी के आधार पर अंतिम परिणाम तैयार किया।

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आयोग ने न्यूनतम योग्यता अंक भी तय किए थे, जिनमें सामान्य (UR) और EWS वर्ग के लिए 40 प्रतिशत, OBC, SC और ST के लिए 35 प्रतिशत तथा दिव्यांग (PwD) और पूर्व सैनिक (ESM) उम्मीदवारों के लिए 30 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए थे।

कट-ऑफ की बात करें तो पुरुष ओपन श्रेणी में UR के लिए 82.68883, OBC के लिए 82.23493, EWS के लिए 82.45562, SC के लिए 75.80478, ST के लिए 75.23629 और OH के लिए 54.29567 अंक रहे, जबकि इस श्रेणी में कुल 4,288 उम्मीदवार चयनित हुए। महिला ओपन श्रेणी में UR/EWS के लिए 75.97928, OBC के लिए 74.78426, SC के लिए 65.79382, ST के लिए 66.18663 और OH के लिए 30.70125 अंक कट-ऑफ रही, जिसमें 2,342 उम्मीदवार सफल हुए।

पूर्व सैनिक (ESM) श्रेणी में कट-ऑफ 30.11386 से 54.24541 अंकों के बीच रही और कुल 587 उम्मीदवार अगले चरण के लिए चयनित किए गए।

SSC जल्द ही फाइनल आंसर-की, प्रश्न पत्र और सभी उम्मीदवारों के अंक अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। अंतिम चयन दस्तावेज सत्यापन के बाद NCC प्रमाणपत्र और अन्य योग्यताओं के बोनस अंकों को जोड़कर किया जाएगा।

YuvaSahakar Desk