Trending News

UPSSSC PET-2026 के लिए 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, ओटीआर में आठ लाख रजिस्ट्रेशन राम मंदिर CEO की रेस में 5200 आवेदनों से 18 नाम शॉर्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को इंटरव्यू, 2 सितंबर को होगा फैसला मुंबई में आज से शुरू होगा दो दिवसीय BRICS फ्रेंडशिप सिटीज कॉन्क्लेव 2026 हरिद्वार में टूटा कांवड़ का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ लोगों ने लिया गंगाजल स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल कांगो में इबोला से मौतों का आंकड़ा 2,000 के पार UPSSSC PET-2026 के लिए 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, ओटीआर में आठ लाख रजिस्ट्रेशन राम मंदिर CEO की रेस में 5200 आवेदनों से 18 नाम शॉर्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को इंटरव्यू, 2 सितंबर को होगा फैसला मुंबई में आज से शुरू होगा दो दिवसीय BRICS फ्रेंडशिप सिटीज कॉन्क्लेव 2026 हरिद्वार में टूटा कांवड़ का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ लोगों ने लिया गंगाजल स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल कांगो में इबोला से मौतों का आंकड़ा 2,000 के पार

RPSC ने स्कूल लेक्चरर (स्पेशल एजुकेशन) भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से कम होनी चाहिए

Published: 10:34am, 02 Jun 2026

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने स्कूल लेक्चरर (स्पेशल एजुकेशन) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत माध्यमिक शिक्षा विभाग में 121 स्थायी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आयोग ने कहा है कि आवश्यकता के अनुसार रिक्तियों की संख्या में बदलाव किया जा सकता है।

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आयोग ने अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले पात्रता, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया और अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी है।

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। राजस्थान के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दी गई है। वहीं इन वर्गों की महिला अभ्यर्थियों को दस वर्ष तक की आयु छूट का लाभ मिलेगा।

भर्ती प्रक्रिया राजस्थान शिक्षा (राज्य एवं अधीनस्थ) सेवा नियम, 2021 के तहत आयोजित की जा रही है। चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा के आधार पर पूरी की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल एल-12 के अनुसार वेतन दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग, ओबीसी क्रीमी लेयर और एमबीसी क्रीमी लेयर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं एससी, एसटी, ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर, एमबीसी नॉन-क्रीमी लेयर, ईडब्ल्यूएस, सहरिया जनजाति और दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये रखा गया है।

उम्मीदवार आवेदन करने के लिए सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट http://rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं और “RPSC School Lecturer Vacancy 2026” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी भरने के बाद शैक्षणिक योग्यता संबंधी विवरण अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें। आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद उसका प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

आयोग ने यह भी बताया है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को फॉर्म में आवश्यक संशोधन करने के लिए करेक्शन विंडो की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

YuvaSahakar Desk