Trending News

राष्ट्रपति ने कई राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए, ओम प्रकाश माथुर को केरलम, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु, ब्रज मोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया IMF का अनुमान, 2026-2027 में 7% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ UPI पेमेंट पर चार्ज को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, दिवाली के बाद लगेगी ₹2000 से ज्यादा पेमेंट पर फीस भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना यूनिसेफ इंडिया की सेलिब्रिटी एडवोकेट बनीं डॉ. अच्युत सामंत बने इंडियन यूनिस्पोर्ट फेडरेशन के पहले अध्यक्ष राष्ट्रपति ने कई राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए, ओम प्रकाश माथुर को केरलम, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु, ब्रज मोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया IMF का अनुमान, 2026-2027 में 7% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ UPI पेमेंट पर चार्ज को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, दिवाली के बाद लगेगी ₹2000 से ज्यादा पेमेंट पर फीस भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना यूनिसेफ इंडिया की सेलिब्रिटी एडवोकेट बनीं डॉ. अच्युत सामंत बने इंडियन यूनिस्पोर्ट फेडरेशन के पहले अध्यक्ष

BPSC ने स्थगित की 33वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 33वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। आयोग ने इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी करते हुए बताया कि सुप्रीम कोर्ट में लंबित रिट याचिका और 22 मई, 2026 को पारित अंतरिम आदेश के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।

Published: 13:07pm, 26 May 2026

बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 33वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। आयोग ने इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी करते हुए बताया कि सुप्रीम कोर्ट में लंबित रिट याचिका और 22 मई, 2026 को पारित अंतरिम आदेश के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।

बीपीएससी के अनुसार, 3 जून को आयोजित होने वाली प्रारंभिक परीक्षा फिलहाल नहीं होगी। आयोग ने कहा है कि परीक्षा की नई तिथि और आगे की प्रक्रिया को लेकर अलग से अधिसूचना जारी की जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को आयोग की अगली सूचना का इंतजार करना होगा।

परीक्षा स्थगित होने की खबर के बाद उम्मीदवारों में निराशा देखी जा रही है, क्योंकि अधिकांश अभ्यर्थियों की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच चुकी थी। आयोग ने पहले ही परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया था, जिसके अनुसार परीक्षा एक ही दिन में दो पालियों में आयोजित की जानी थी। पहली पाली सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक सामान्य अध्ययन विषय की थी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक विधि विषय के लिए निर्धारित की गई थी।

गौरतलब है कि बिहार लोक सेवा आयोग ने 33वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा के तहत सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के कुल 173 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी, 2026 से शुरू हुई थी, जिसकी अंतिम तिथि पहले 18 मार्च निर्धारित की गई थी। बाद में अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 अप्रैल, 2026 कर दी गई थी।

YuvaSahakar Team