Trending News

संसद का मानसून सत्र: एंटी पेपर लीक विधेयक पर आज होगी चर्चा असम में बाढ़ से 4.45 लाख लोग प्रभावित, अब तक 68 की मौत नीट विरोध प्रदर्शन: 26 जुलाई शाम 6 बजे तक दर्ज सभी एफ़आईआर वापस लेगी बिहार सरकार कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत की ज्ञानेश्वरी यादव और अजय बाबू ने वेटलिफ़्टिंग में जीता सिल्वर मेडल CWG 2026: पैरा शॉट पुट में शर्मिला धनखड़ ने गोल्ड तो शिल्पा शायला ने ब्रॉन्ज मेडल जीता ISSF वर्ल्ड कप 2026: ईशा सिंह ने जीता गोल्ड, मनु भाकर ने हासिल किया ब्रॉन्ज मेडल संसद का मानसून सत्र: एंटी पेपर लीक विधेयक पर आज होगी चर्चा असम में बाढ़ से 4.45 लाख लोग प्रभावित, अब तक 68 की मौत नीट विरोध प्रदर्शन: 26 जुलाई शाम 6 बजे तक दर्ज सभी एफ़आईआर वापस लेगी बिहार सरकार कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत की ज्ञानेश्वरी यादव और अजय बाबू ने वेटलिफ़्टिंग में जीता सिल्वर मेडल CWG 2026: पैरा शॉट पुट में शर्मिला धनखड़ ने गोल्ड तो शिल्पा शायला ने ब्रॉन्ज मेडल जीता ISSF वर्ल्ड कप 2026: ईशा सिंह ने जीता गोल्ड, मनु भाकर ने हासिल किया ब्रॉन्ज मेडल

घनश्यामभाई अमीन ने भारतीय सहकारिता क्षेत्र में रचा इतिहास, लगातार 12वीं बार चुने गए जीएससीयू के अध्यक्ष

सहकारी क्षेत्र के प्रमुख नेता घनश्यामभाई एच. अमीन को लगातार 12वीं बार गुजरात राज्य सहकारी संघ (जीएससीयू) के अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध और सर्वसम्मति से चुना गया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ ही उन्होंने भारतीय सहकारिता क्षेत्र में इतनी बार लगातार जीतने का अनूठा रिकॉर्ड बनाया है।

Published: 07:00am, 04 Jan 2025

सहकारी क्षेत्र के प्रमुख नेता घनश्यामभाई एच. अमीन को लगातार 12वीं बार गुजरात राज्य सहकारी संघ (जीएससीयू) के अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध और सर्वसम्मति से चुना गया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ ही उन्होंने भारतीय सहकारिता क्षेत्र में इतनी बार लगातार जीतने का अनूठा रिकॉर्ड बनाया है। जीएससीयू गुजरात की शीर्ष सहकारी संस्था है जो डेयरी, बैंकिंग, चीनी, ऋण और महिला सहकारी समितियों जैसे विभिन्न क्षेत्रों का 28 निर्वाचित सीटों के माध्यम से प्रतिनिधित्व करती है। इस चुनाव की खास बात यह भी रही कि संघ के सभी बोर्ड सदस्यों को निर्विरोध चुना गया जो सहकारिता में लोगों के विश्वास को दर्शाता है। अमीन को इस चुनाव में अभूतपूर्व समर्थन मिला।

अमीन 1993 से बिना किसी रुकावट के जीएससीयू अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं जिससे उनका कार्यकाल एक ऐतिहासिक बन गया है। वे दो बार भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ (एनसीयूआई) के अध्यक्ष और दो बार उपाध्यक्ष रहे हैं। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय सहकारी गठबंधन (एशिया-पेसिफिक) के उपाध्यक्ष और भारतीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। अमीन पेशे से गुजरात हाई कोर्ट के वरिष्ठ वकील हैं। वे गुजरात बार काउंसिल के अध्यक्ष भी रहे हैं। वर्तमान में वे गुजरात राज्य सहकारी क्रेडिट सोसायटी फेडरेशन का नेतृत्व करते हैं। इसके वे संस्थापक अध्यक्ष हैं।

अमीन ने फिर से जीएससीयू का अध्यक्ष चुने जाने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मैं अपने निदेशक मंडल और विभिन्न सहकारी संस्थानों के प्रतिनिधियों का दिल से अभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। लगातार 12वीं बार फिर से निर्वाचित होना सम्मान और जिम्मेदारी दोनों है। मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना ‘सहकार से समृद्धि’ के मिशन को पूरा करने के लिए, विशेष रूप से शिक्षा और प्रशिक्षण में, सहकारी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हूं।”

बोर्ड के अन्य पदाधिकारियों में रवींद्र सिंह अरुण सिंह राणा को उपाध्यक्ष, भीखाभाई झवेरभाई पटेल और अरविंदभाई डी. तगड़िया को मानद सचिव के रूप में चुना गया हैं। भीखाभाई पटेल कृभको के निदेशक भी हैं।

YuvaSahakar Team

Recent Post