Trending News

मिशन गगनयान की ओर ISRO का एक और बड़ा कदम, श्रीहरिकोटा में दूसरे इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट का सफल परीक्षण, 2027 में लॉन्च किया जाएगा गगनयान राज्यसभा के मनोनीत सांसद बने हरिवंश नारायण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया नॉमिनेट, आज राज्यसभा में नीतीश कुमार का शपथग्रहण असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.91% वोटिंग, पुडुचेरी में करीब 90% मतदान, केरलम में 78.27% लोगों ने डाला वोट महिला आरक्षण संशोधन ड्राफ्ट को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2029 लोकसभा चुनाव से होगा लागू, 816 हो जाएंगी लोकसभा सीटों की संख्या, 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित, PM मोदी बोले- यह भारत की करोड़ों महिलाओं की उम्मीदों की झलक मिशन गगनयान की ओर ISRO का एक और बड़ा कदम, श्रीहरिकोटा में दूसरे इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट का सफल परीक्षण, 2027 में लॉन्च किया जाएगा गगनयान राज्यसभा के मनोनीत सांसद बने हरिवंश नारायण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया नॉमिनेट, आज राज्यसभा में नीतीश कुमार का शपथग्रहण असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.91% वोटिंग, पुडुचेरी में करीब 90% मतदान, केरलम में 78.27% लोगों ने डाला वोट महिला आरक्षण संशोधन ड्राफ्ट को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2029 लोकसभा चुनाव से होगा लागू, 816 हो जाएंगी लोकसभा सीटों की संख्या, 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित, PM मोदी बोले- यह भारत की करोड़ों महिलाओं की उम्मीदों की झलक

Economic Survey 2025-26: सहकारी संस्थाएं बन रहीं ग्रामीण भारत की नई ताकत

सहकारी संस्थाएं अब सिर्फ कर्ज देने वाली संस्थाएं नहीं रह गई हैं, बल्कि वह ग्रामीण भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाली नई ताकत बनकर उभर रही हैं। खासतौर पर प्राथमिक कृषि ऋण समितियां (PACS) अब गांवों में रोजगार, सेवाओं और डिजिटल सुविधाओं के नए केंद्र के रूप में विकसित हो रही हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा गुरुवार को संसद में पेश Economic Survey 2025-26 में यह जानकारी दी गई है।

Published: 13:19pm, 29 Jan 2026

सहकारी संस्थाएं अब सिर्फ कर्ज देने वाली संस्थाएं नहीं रह गई हैं, बल्कि वह ग्रामीण भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाली नई ताकत बनकर उभर रही हैं। खासतौर पर प्राथमिक कृषि ऋण समितियां (PACS) अब गांवों में रोजगार, सेवाओं और डिजिटल सुविधाओं के नए केंद्र के रूप में विकसित हो रही हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा गुरुवार को संसद में पेश Economic Survey 2025-26 में यह जानकारी दी गई है।

Economic Survey में बताया गया है कि नए मॉडल बायलॉज के लागू होने के बाद PACS को अब 25 से अधिक कारोबार करने की अनुमति मिल गई है। इनमें बीज, खाद और कृषि इनपुट की आपूर्ति, अनाज भंडारण और प्रसंस्करण, पेट्रोल पंप, जनऔषधि केंद्र, पीडीएस की दुकानें और सीएससी खोलना, सरकारी योजनाओं और सेवाओं की डिलीवरी करना शामिल है। इससे PACS अब गांवों में बहुउद्देश्यीय सेवा केंद्र के रूप में काम कर रही हैं।economic survey 2025-26

Economic Survey में बताया गया है कि सहकारी क्षेत्र में बड़े स्तर पर डिजिटलीकरण किया गया है जिससे पैक्स ने पारदर्शिता और भरोसे की नई पहचान बनाई है। केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय ने 67,930 PACS के कंप्यूटरीकरण को मंजूरी दी जिसके लिए 900 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता मंजूर की गई। इसके तहत 54,150 PACS ईआरपी सॉफ्टवेयर से जुड़ चुकी हैं, जबकि 43,658 PACS पूरी तरह डिजिटल रूप से लाइव हो चुके हैं। सहकारी क्षेत्र का डिजिटलीकरण होने से लेनदेन में पारदर्शिता बढ़ी है और युवाओं का भरोसा सहकारी संस्थाओं पर मजबूत हुआ है।

सरकार का लक्ष्य है कि हर पंचायत में कम से कम एक बहुउद्देश्यीय सहकारी संस्था हो। इस दिशा में मार्च 2025 तक 18,183 नई सहकारी समितियां पंजीकृत की जा चुकी हैं। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार, स्वरोजगार और उद्यमिता के नए अवसर बन रहे हैं। अनाज भंडारण में PACS की अहम भूमिका को आर्थिक सर्वेक्षण में रेखांकित करने हुए बताया गया है कि 500 नए गोदामों का निर्माण कार्य चल रहा है। इससे किसानों को फसल के बाद नुकसान से राहत मिलेगी और उन्हें सही समय पर बेहतर दाम मिल सकेंगे।

युवाओं के लिए नई संभावनाएं

सहकारी आंदोलन को मजबूत करने के लिए त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है। साथ ही, शिक्षा और प्रशिक्षण के जरिए युवाओं को सहकारिता से जोड़ा जा रहा है, ताकि वे सहकारी नेतृत्व संभालें, पेशेवर प्रबंधन लाएं और गांवों में उद्यमिता को बढ़ावा दें। यदि बेहतर शासन और पेशेवर प्रबंधन जारी रहा, तो सहकारिता ग्रामीण भारत और युवाओं के भविष्य की मजबूत नींव बन सकती है।

YuvaSahakar Team

Recent Post