Trending News

 सेंसेक्स 1342 अंक गिरकर 76,863 पर बंद, निफ्टी 394 अंक गिरकर 23,866 पर पहुंचा         भारत में पहली बार सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की इजाजत, 13 वर्ष से अचेत अवस्था में बिस्तर पर पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा के माता-पिता की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने दी इजाजत         13 मार्च को जारी होगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, किसानों के खाते में आएंगे 2-2 हजार रुपये         ईरान जंग से कच्चे तेल में लगी आग की तपिश मंगलवार को थोड़ी कम हुई, सोमवार को 116 डॉलर प्रति बैरल पर पहुँचने के बाद ब्रेंट क्रूड मंगलवार को 91.55 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया         भारत बना T-20 विश्वकप 2026 का विजेता, न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर जीता तीसरा खिताब, जसप्रीत बुमराह बने प्लेयर ऑफ द मैच, संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द सीरीज         वर्ष 2026-27 में 3.03 करोड़ टन गेहूं और 76 लाख टन धान की MSP पर होगी खरीद, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला         चंडीगढ़ में सजेगा एग्री-टेक महाकुंभ, सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में 13 से 15 मार्च तक कृषि मैक एक्सपो का आयोजन, आधुनिक खेती की दिखेगी झलक, नई तकनीक और यंत्रों की मिलेगी जानकारी       

ओडिशा की 8,411 सहकारी समितियां राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस से जुड़ीं: अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि आरसीएस कार्यालयों के कंप्यूटरीकरण की परियोजना अधिकांश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू की जा रही है, लेकिन इसकी कार्यप्रणाली में सुधार का आकलन करना अभी जल्दबाजी होगा

Published: 15:23pm, 11 Mar 2026

केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में जानकारी दी कि ओडिशा की 8,411 सहकारी समितियों को राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस (NCD) पर ऑनबोर्ड किया गया है। साथ ही इंटीग्रेटेड रजिस्ट्रार ऑफ कोऑपरेटिव सोसाइटीज (RCS) डिजिटल पोर्टल भी शुरू कर दिया गया है।

अमित शाह ने बताया कि यह पोर्टल 6 मार्च 2026 को लॉन्च किया गया था और राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस के साथ एकीकरण के लिए आवश्यक एपीआई विकसित किए जा रहे हैं।

जिला-वार आंकड़ों के अनुसार राज्य में पुरी में सबसे अधिक 756 सहकारी समितियां पंजीकृत हैं। इसके बाद कटक में 730, गंजाम में 616 और जगतसिंहपुर में 560 सहकारी समितियां दर्ज की गई हैं।

अमित शाह ने कहा कि आरसीएस कार्यालयों के कंप्यूटरीकरण की परियोजना अधिकांश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू की जा रही है, लेकिन इसकी कार्यप्रणाली में सुधार का आकलन करना अभी जल्दबाजी होगा।

“कंप्यूटरीकरण ऑफ आरसीएस ऑफिसेस” पहल के तहत ओडिशा के लिए लगभग 2.20 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसमें से 1.49 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं, जबकि करीब 0.61 करोड़ रुपये सॉफ्टवेयर विकास और संबंधित गतिविधियों पर खर्च किए जा चुके हैं।

इसके अतिरिक्त राज्य में प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (PACS) के कंप्यूटरीकरण के लिए 36.14 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। अब तक 18.07 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं और राज्य सरकार ने इस पूरी राशि का उपयोग कर लिया है।

Diksha

Recent Post