Trending News

UPSSSC PET-2026 के लिए 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, ओटीआर में आठ लाख रजिस्ट्रेशन राम मंदिर CEO की रेस में 5200 आवेदनों से 18 नाम शॉर्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को इंटरव्यू, 2 सितंबर को होगा फैसला मुंबई में आज से शुरू होगा दो दिवसीय BRICS फ्रेंडशिप सिटीज कॉन्क्लेव 2026 हरिद्वार में टूटा कांवड़ का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ लोगों ने लिया गंगाजल स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल कांगो में इबोला से मौतों का आंकड़ा 2,000 के पार UPSSSC PET-2026 के लिए 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, ओटीआर में आठ लाख रजिस्ट्रेशन राम मंदिर CEO की रेस में 5200 आवेदनों से 18 नाम शॉर्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को इंटरव्यू, 2 सितंबर को होगा फैसला मुंबई में आज से शुरू होगा दो दिवसीय BRICS फ्रेंडशिप सिटीज कॉन्क्लेव 2026 हरिद्वार में टूटा कांवड़ का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ लोगों ने लिया गंगाजल स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल कांगो में इबोला से मौतों का आंकड़ा 2,000 के पार

यूपी के जीएनएम प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन

उत्तर प्रदेश के अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित यूपीजीईटी 2026 (GNM प्रवेश परीक्षा) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 26 मई 2026 तक चलेगी। इस परीक्षा के माध्यम से राज्य के सरकारी और निजी नर्सिंग संस्थानों में 3 वर्षीय जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा। नर्सिंग क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है।

Published: 13:09pm, 29 Apr 2026

उत्तर प्रदेश के अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित यूपीजीईटी 2026 (GNM प्रवेश परीक्षा) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 26 मई 2026 तक चलेगी। इस परीक्षा के माध्यम से राज्य के सरकारी और निजी नर्सिंग संस्थानों में 3 वर्षीय जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा। नर्सिंग क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है।
पात्रता की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 31 दिसंबर 2026 तक 17 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए और चिकित्सकीय रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य है। सरकारी सीटों के लिए उत्तर प्रदेश का निवासी होना या राज्य से 10वीं और 12वीं की शिक्षा पूरी करना जरूरी है।
शैक्षणिक योग्यता के तहत उम्मीदवार का 10+2 पास होना आवश्यक है, जिसमें अंग्रेजी विषय शामिल हो और न्यूनतम 40% अंक प्राप्त हों। अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 5% अंकों की छूट दी जाती है। इसके अलावा, वोकेशनल स्ट्रीम से 12वीं पास छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। एएनएम कोर्स पूरा कर चुके और पंजीकृत उम्मीदवार भी पात्र हैं।
परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी और इसमें कुल 100 प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। परीक्षा की अवधि 140 मिनट होगी। प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगा। विषयों में विज्ञान (कक्षा 10 स्तर) से 50 प्रश्न, सामान्य ज्ञान से 30 प्रश्न और अंग्रेजी (कक्षा 12 स्तर) से 20 प्रश्न शामिल होंगे।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।

YuvaSahakar Team