Trending News

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत

वैभव सूर्यवंशी बने IPL की नई ‘सिक्स मशीन’, एक सीजन में 65 छक्के जड़ तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में इतिहास रचते हुए दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने क्वालीफायर-2 में जगह बना ली है।

Published: 11:22am, 28 May 2026

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में इतिहास रचते हुए दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने क्वालीफायर-2 में जगह बना ली है।

क्रिस गेल ने साल 2012 में एक सीजन में 59 छक्के लगाए थे और तब से यह रिकॉर्ड उनके नाम था। लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन में अब तक 65 छक्के जड़कर नया इतिहास बना दिया है। खास बात यह रही कि 15 वर्षीय वैभव सबसे तेज शतक के गेल के रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब पहुंच गए थे। उन्हें रिकॉर्ड बनाने के लिए आखिरी गेंद पर सिर्फ 3 रन चाहिए थे, लेकिन वह बाउंड्री लाइन पर कैच आउट हो गए।

वैभव की इस विस्फोटक पारी के बाद खुद क्रिस गेल भी उनके फैन बन गए। गेल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वैभव की तारीफ करते हुए लिखा, “कारनेज वैभव सूर्यवंशी, अनलकी, लेकिन तुम वहां तक भी पहुंचोगे।” इसके साथ ही उन्होंने उन्हें IPL की नई “सिक्स मशीन” भी बताया।

वैभव सूर्यवंशी इस सीजन में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। वह IPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं। साथ ही प्लेऑफ मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बने। उन्होंने 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 600 रन पूरे करने का रिकॉर्ड भी बनाया है। वैभव ने IPL 2026 की 15 पारियों में 680 रन बनाए हैं

YuvaSahakar Team