Trending News

सुप्रीम कोर्ट ने पूरे देश में जारी किए रोडसेफ्टी निर्देश, कहा- खतरे का गलियारा नहीं बनने चाहिए एक्सप्रेसवे, इन सड़कों पर न हो भारी वाहन पार्किंग मौसम: राजस्थान, UP, MP , झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र में लू का अलर्ट, अरुणाचल, असम, मेघालय समेत पूर्वोत्तर के 7 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट उत्तराखंड चारधाम यात्रा का शुभारंभ, पहले ही दिन श्रद्धालुओं का आंकड़ा 10 हजार पार, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम से हुआ यात्रा का शुभारंभ तमिलनाडु: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 16 महिलाओं सहित 23 की मौत, रेसक्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग भी घायल केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते में की 2% की बढ़ोत्तरी, 50 लाख कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनरों को मिलेगा फायदा, 58 की जगह 60% हुआ DA सुप्रीम कोर्ट ने पूरे देश में जारी किए रोडसेफ्टी निर्देश, कहा- खतरे का गलियारा नहीं बनने चाहिए एक्सप्रेसवे, इन सड़कों पर न हो भारी वाहन पार्किंग मौसम: राजस्थान, UP, MP , झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र में लू का अलर्ट, अरुणाचल, असम, मेघालय समेत पूर्वोत्तर के 7 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट उत्तराखंड चारधाम यात्रा का शुभारंभ, पहले ही दिन श्रद्धालुओं का आंकड़ा 10 हजार पार, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम से हुआ यात्रा का शुभारंभ तमिलनाडु: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 16 महिलाओं सहित 23 की मौत, रेसक्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग भी घायल केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते में की 2% की बढ़ोत्तरी, 50 लाख कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनरों को मिलेगा फायदा, 58 की जगह 60% हुआ DA

भारत पेट्रोलियम में नौकरी का सुनहरा अवसर, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने जूनियर एग्जीक्यूटिव और एसोसिएट एग्जीक्यूटिव सहित विभिन्न पदों पर लगभग 250 भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bharatpetroleum.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Published: 14:47pm, 21 Apr 2026

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने जूनियर एग्जीक्यूटिव और एसोसिएट एग्जीक्यूटिव सहित विभिन्न पदों पर लगभग 250 भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bharatpetroleum.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 17 मई निर्धारित की गई है।

जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग) पद के लिए उम्मीदवार के पास मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल आदि में 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए, साथ ही कम से कम 55% अंक (आरक्षित वर्ग के लिए 50%) और 5 साल का संबंधित कार्य अनुभव जरूरी है। जूनियर एग्जीक्यूटिव (अकाउंट्स) के लिए ग्रेजुएशन के साथ सीए इंटर या सीएमए इंटर पास होना अनिवार्य है तथा 5 साल का अकाउंटिंग या फाइनेंस अनुभव आवश्यक है। ध्यान रहे कि सीए या सीएमए फाइनल पास उम्मीदवार इस पद के लिए पात्र नहीं हैं।

जूनियर एग्जीक्यूटिव (वेसाइड एमिनिटीज) पद के लिए बी.कॉम, बीबीए, बीएससी, बीएमएस या बीएचएम डिग्री के साथ रिटेल या हॉस्पिटैलिटी में अनुभव मांगा गया है। वहीं सचिव पद के लिए 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन में न्यूनतम 55% अंक और 5 साल का सचिवीय अनुभव जरूरी है। एसोसिएट एग्जीक्यूटिव पद के लिए एमएससी (केमिस्ट्री) या हिंदी में पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ संबंधित क्षेत्र में अनुभव अनिवार्य है।

आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग है—जूनियर एग्जीक्यूटिव के लिए अधिकतम 32 वर्ष और एसोसिएट एग्जीक्यूटिव के लिए 35 वर्ष तक। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 1180 रुपये है, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क रखा गया है।

चयन प्रक्रिया में आवेदन स्क्रीनिंग, लिखित या कंप्यूटर आधारित परीक्षा, केस आधारित चर्चा, ग्रुप टास्क, पर्सनल इंटरव्यू, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षण शामिल हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले सभी पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक जांच लें।

YuvaSahakar Team